एक्सप्लोरर

बूढ़ा होगा तेरा बाप! 70 साल की महिला ने गले में लपेट लिया 8 फीट लंबा सांप, वीडियो देख लोग बोले- हिम्मत हो तो ऐसी

दादी सांप को अपने गले का हार बना लेती हैं. वो भी ऐसे अंदाज में जैसे ये रोज का काम हो. लोग हैरान हैं, कुछ दुआ दे रहे हैं तो कुछ ये सोचकर सहम गए हैं कि अगर सांप पलट जाता तो क्या होता?

सोशल मीडिया पर जब कोई वीडियो तेजी से वायरल होता है तो समझ लीजिए कुछ ऐसा जरूर हुआ है जो देखने वालों की धड़कनें बढ़ा दे. अब ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसने ‘हिम्मत’ और ‘होश’ के बीच की लकीर ही मिटा दी. इसमें एक 70 साल की दादी बिना डरे एक विशालकाय धामन सांप को न सिर्फ पकड़ लेती हैं, बल्कि उसे अपने गले का हार बना लेती हैं. वो भी ऐसे अंदाज में जैसे ये रोज का काम हो. लोग हैरान हैं, कुछ दुआ दे रहे हैं तो कुछ ये सोचकर सहम गए हैं कि अगर सांप पलट जाता तो क्या होता? वीडियो देखने के बाद आप भी कांप उठेंगे.

दादी ने गले में डाला खतरनाक धामन सांप

वीडियो किसी गांव का है जहां एक धामन सांप घर के पास आ गया था. बाकी लोग जहां दूर खड़े तमाशा देख रहे थे, वहीं 70 साल की एक बुजुर्ग महिला हिम्मत और जोश लेकर आगे बढ़ीं. उन्होंने पहले पत्थरों के पीछे छिपे इस करीब 7-8 फीट लंबे सांप को बाहर निकाला. फिर बड़ी ही सहजता से उसे दोनों हाथों से थामा और उसके सिर को एक तरफ पकड़कर उसे अपने गले में डाल लिया. वीडियो में दादी बड़ी ठाठ से खड़ी दिख रही हैं, मानो सांप उनका पालतू हो. लोग ये देखकर हैरान रह गए कि दादी को न तो कोई डर था, न घबराहट. बता दें कि धामन सांप खेतों और घरों के आसपास दिख जाता है और चूहे व मेंढक खाकर खेती के लिए भी फायदेमंद होता है. हालांकि इसका काटना खतरनाक नहीं होता, लेकिन ये लंबा और फुर्तीला होता है और कई बार हमला भी कर सकता है.

वीडियो के लिए यहां क्लिक करें

सांप अच्छे मूड में था वरना...

गनीमत रही कि इस वीडियो में दादी का आत्मविश्वास जितना ऊंचा था, उतना ही शांत था सांप का मूड भी. वरना अगर सांप भड़क जाता, तो दादी को गंभीर चोटें भी आ सकती थीं. वीडियो अब लाखों बार देखा जा चुका है और लोगों ने दादी को 'रियल लाइफ नागिन', 'लेडी क्रोकोडाइल हंटर' और 'भारतीय स्टाइल में सर्प विशेषज्ञ' जैसे टाइटल देने शुरू कर दिए हैं. वीडियो से ज्यादा अब यूजर्स के रिएक्शन वायरल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

यूजर्स के रिएक्शन हो रहे वायरल

वीडियो को @Anwaar-e-elahi नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है जिसे अब तक कई लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...दादी तो नागिन निकलीं. एक और यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा...दादी का जलवा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...दादी के शब्दकोष में डर नहीं है.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
दोस्त के बेटे से पैसे लेने से सब्जी वाले का इनकार, वायरल वीडियो देख छलके आंसू
दोस्त के बेटे से पैसे लेने से सब्जी वाले का इनकार, वायरल वीडियो देख छलके आंसू
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'

Embed widget