एक्सप्लोरर

AI को तुरंत करो बैन! ठेकेदार ने ChatGPT से बनवा दी सीसी रोड, इंजीनियर को फोटो भेज बिल भी कराया पास

ChatGPT की मदद से उसे सीधा चमचमाती सीमेंट-कंक्रीट (CC) रोड में बदल डाला. उसके बाद क्या? फोटो व्हाट्सएप पर इंजीनियर को भेजी और "सड़क बन गई है" कहकर बिल पास करवा लिया.

जब दुनिया ChatGPT का इस्तेमाल रिसर्च, कोडिंग और क्रिएटिव राइटिंग के लिए कर रही है, वहीं हमारे देसी ठेकेदार साहब ने AI को भी जुगाड़ का हथियार बना डाला. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कैसे एक ठेकेदार ने सड़क नहीं बनाई, बल्कि सिर्फ कच्ची सड़क का फोटो खींचा और फिर ChatGPT की मदद से उसे सीधा चमचमाती सीमेंट-कंक्रीट (CC) रोड में बदल डाला. उसके बाद क्या? फोटो व्हाट्सएप पर इंजीनियर को भेजी और "सड़क बन गई है" कहकर बिल पास करवा लिया. ये घटना जितनी मजेदार है, उतनी ही शर्मनाक भी है. क्योंकि ये दिखाता है कि अब भ्रष्टाचार भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से 'स्मार्ट' हो चुका है.

चैट जीपीटी से बनाई फर्जी सड़क

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स, जिसे लोग ठेकेदार बता रहे हैं, एक उबड़-खाबड़ कच्ची सड़क की तस्वीर क्लिक करता है. फिर वो इस फोटो को एक AI इमेज टूल में अपलोड करता है और कहता है "इस सड़क को सीसी रोड में कन्वर्ट कर दो." कुछ ही सेकंड में तस्वीर में चमत्कार हो जाता है. सड़क पूरी तरह से सीमेंट की बनी हुई, सफेद पट्टी वाली, किनारे पक्के गटर और लेवलिंग के साथ नजर आती है. अब ठेकेदार इस 'फर्जी' फोटो को व्हाट्सएप पर सरकारी इंजीनियर को भेजता है और बिना एक फावड़ा चलाए ही उसका पेमेंट बिल पास हो जाता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NAUGHTYWORLD (@naughtyworld)

इंजीनियर से कराया बिल पास, उठने लगे सवाल

वैसे तो ChatGPT सीधे इमेज एडिटिंग नहीं करता, लेकिन AI से जनरेट की गई इस सड़क की चमचमाती फोटो को लेकर लोग कह रहे हैं कि अब सरकारी कामों में 'दिखावे का डिजिटल युग' शुरू हो गया है. पहले काम नहीं होता था, सिर्फ दस्तखत से बिल पास होता था. अब "AI से बना लो, भेज दो, पैसा आ जाएगा." वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है... पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज

यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो को naughtyworld नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...खेला हो गया, चूना लगा गया. एक और यूजर ने लिखा...एआई सभी के लिए खतरनाक है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...एआई से पहले भी काम चल ही रहा था, इसने तो मुसीबत में डाल दिया है.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल
एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल
बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget