एक्सप्लोरर

वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना

वैभव सूर्यवंशी को लेकर कपिल देव ने कहा कि उन्हें अभी से सुपरस्टार कहना जल्दबाजी होगी. उन्होंने विनोद कांबली का उदाहरण देते हुए युवा खिलाड़ी को समय देने की सलाह दी.

वैभव सूर्यवंशी ने छोटी सी उम्र में अपनी बल्लेबाजी से जिस तरह सबका ध्यान खींचा है, उससे उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा माना जाने लगा है. लेकिन इस युवा बल्लेबाज को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने थोड़ा संभलकर चलने की सलाह दी है. कपिल ने वैभव की काबिलियत को माना, लेकिन साथ ही कहा कि अभी उन्हें सुपरस्टार कहना जल्दबाजी होगी. अपनी बात समझाने के लिए उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली का उदाहरण भी दिया.

कपिल देव का मानना है कि वैभव में आगे बढ़ने की पूरी क्षमता है. लेकिन, उन्होंने कहा कि क्रिकेट में पहले भी कई खिलाड़ी काफी टैलेंट के साथ सामने आए, लेकिन बाद में उनका करियर उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाया. इसलिए वैभव को लेकर अभी से कोई बड़ा फैसला करना ठीक नहीं होगा.

कांबली का उदाहरण देकर समझाई बात

कपिल ने अपनी बात रखते हुए विनोद कांबली का नाम लिया. उन्होंने कहा कि क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी आए हैं, जिनमें काफी क्षमता थी, लेकिन बाद में वो उस मुकाम तक नहीं पहुंच सके जिसकी उनसे उम्मीद की गई थी. कांबली का उदाहरण इसी बात को समझाने के लिए दिया गया कि शुरुआती टैलेंट ही लंबे करियर की गारंटी नहीं होता.

अभी 16 साल के हैं वैभव

कपिल देव ने वैभव की उम्र का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए समय देना चाहिए. कपिल के मुताबिक, अगले करीब तीन साल में वैभव की जिंदगी और सोच दोनों में बदलाव आएगा. उसके बाद ही ये बेहतर तरीके से समझा जा सकेगा कि वो अपने करियर को किस तरह आगे ले जाते हैं.

प्रदर्शन से ज्यादा जरूरी है खुद को संभालना

कपिल ने कहा कि आने वाले समय में वैभव अपनी जिंदगी और करियर को किस तरह संभालते हैं, ये काफी अहम होगा. उनके मुताबिक, सिर्फ मैदान पर प्रदर्शन देखना ही काफी नहीं है. खिलाड़ी की सोच, लाइफस्टाइल और बदलती परिस्थितियों के बीच खुद को संभालने की क्षमता भी उसके फ्यूचर में बड़ी भूमिका निभाती है.

फिलहाल वैभव ने अपनी प्रतिभा से उम्मीदें जरूर बढ़ा दी हैं, लेकिन कपिल देव की सलाह साफ है कि इस युवा खिलाड़ी को समय दिया जाना चाहिए. आने वाले कुछ साल ही बताएंगे कि वैभव वर्ल्ड क्रिकेट में कितनी बड़ी पहचान बना पाते हैं. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत को बड़ा झटका, दिल्ली कैपिटल्स में नहीं मिलेगी ये जिम्मेदारी

About the author उफक साहिल

उफक साहिल ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की थी. वर्तमान में यह हैदराबाद में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में MA मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की छात्रा हैं. इन्होंने बिहार में दरभंगा के कामेश्वरनगर स्थित ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. अभी उफक एबीपी न्यूज़ वेबसाइट के बिजनेस और यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget