एक्सप्लोरर

घर में ये डरावनी आवाजें कैसी! परेशान घरवालों ने फ्रिज हटाकर देखा तो उड़े होश, दिल दहला देगा वीडियो

Viral Video: घर के फ्रिज के पीछे बैठा था भारत का सबसे जहरीला सांप, कॉमन करैत! अब वीडियो अपने रिस्क पर देखें, क्योंकि वीडियो देखने के बाद आपके शरीर में सिरहन दौड़ जाएगी.

जरा सोचिए, आप आराम से अपने किचन में जा रहे हों और अचानक आपके फ्रिज के पीछे से अजीब सी सरसराहट सुनाई दे और जब हिम्मत करके फ्रिज हटाएं तो वहां छुपा हो एक ऐसा मेहमान, जिसकी फुंकार सुनते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएं! जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक दिल दहला देने वाला वीडियो कुछ ऐसा ही नजारा दिखाता है, जहां एक घर के फ्रिज के पीछे बैठा था भारत का सबसे जहरीला सांप, कॉमन करैत! अब वीडियो अपने रिस्क पर देखें, क्योंकि वीडियो देखने के बाद आपके शरीर में सिरहन दौड़ जाएगी.

घर में फ्रिज के पीछे छिपा बैठा था जानलेवा सांप

ये घटना किसी फिल्मी सीन जैसी लग सकती है, लेकिन यह बिल्कुल हकीकत है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में लोगों को लगातार फ्रिज के आसपास से डरावनी आवाजें सुनाई दे रही थीं. पहले तो उन्होंने नजरअंदाज किया, लेकिन जब आवाजें बढ़ने लगीं तो शक गहराया. जब उन्होंने फ्रिज को दीवार से थोड़ा हटाकर पीछे देखा तो जो नजारा सामने आया, उससे पूरे घर में चीख-पुकार मच गई. फ्रिज की प्रोटेक्शन ग्रिल के पीछे आराम फरमा रहा था कॉमन करैत. भारत का सबसे खतरनाक और जहरीला सांप. इतना जहरीला कि अगर समय रहते इलाज न हो, तो इंसान की जान कुछ ही मिनटों में चली जाए. सबसे डरावनी बात ये कि सांप पूरी तरह शांत बैठा था, लेकिन उसकी मौजूदगी एक Ticking Time Bomb जैसी थी. कब एक्टिव हो जाए, कोई नहीं जानता.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by सर्पमित्र आदिल मिर्जा (@adilmirzasnake)

स्नैक कैचर ने किया रेस्क्यू

डरे-सहमे घरवालों ने तुरंत स्थानीय स्नैक कैचर को कॉल किया. कुछ ही देर में एक एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची. स्नैक कैचर ने बड़ी सावधानी और सतर्कता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. सांसें थाम देने वाला ये रेस्क्यू कई मिनटों तक चला, जिसमें सांप को फ्रिज के पीछे से धीरे-धीरे बाहर निकाला गया. वीडियो में दिखता है कि जैसे ही सांप को बाहर निकाला गया, उसका साइज और फुर्ती देखकर देखने वालों की रूह कांप गई.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

यूजर्स हुए हैरान परेशान

वीडियो को adilmirzasnake नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ये सांप काफी शांत है, इसलिए इसे साइलेंट किलर कहते हैं. एक और यूजर ने लिखा...मौत का दूसरा नाम करैत है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अरे बाप रे, मुझे तो देखकर ही डर लग रहा है.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Boyfriend के बाद बना AI बच्चा, viral vido देख माथा पीट लेंगे आप
AI Boyfriend के बाद बना AI बच्चा, viral vido देख माथा पीट लेंगे आप
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
भारत पर आया विदेशी महिला का दिल, बोली ये देश दिल वालों का- वीडियो वायरल
भारत पर आया विदेशी महिला का दिल, बोली ये देश दिल वालों का- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget