एक्सप्लोरर

दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो

दोस्त को हिरासत में लिए जाने के बाद, दूसरे दोस्त ने भी निभाया दोस्ती का फर्ज और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. सोशल मीडिया पर जय-वीरू जैसी इस अटूट दोस्ती का वीडियो तेजी से वायरल.

राजधानी दिल्ली की व्यस्त सड़कों पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर आए दिन कई खबरें सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर एक ऐसा सनसनीखेज वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट का पारा पूरी तरह से बढ़ा दिया है. दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के बड़े विरोध प्रदर्शन और हंगामे के बीच दिल्ली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई और मुस्तैदी की एक लाइव तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है.

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हो रहे इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई तीखी झड़प के बाद पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने और कानून व्यवस्था बहाल करने का यह कड़ा एक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. इस जनता के ड्रामे और पुलिस की सख्त कार्रवाई का यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर ट्रेंड कर रही है और लोग इसे सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर कर रहे हैं.

सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा और पुलिस की मुस्तैदी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिल्ली की व्यस्त सड़क पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच का ड्रामा साफ देखा जा सकता है. वीडियो की शुरुआत में दिल्ली पुलिस की एक आधिकारिक बस सड़क किनारे खड़ी दिखाई देती है. इसी दौरान पुलिस के जवान प्रदर्शनकारियों को कानून व्यवस्था बिगाड़ने और प्रतिबंधित क्षेत्र में हंगामा करने के आरोप में तेजी से घसीटते हुए बस की तरफ लाते हैं. 

दोस्त के लिए खुद गाड़ी में बैठा दूसरा दोस्त

इस पूरे हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने इस तनावपूर्ण माहौल में भी फिल्मी स्टाइल का तड़का लगा दिया. वीडियो में एक बेहद दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब पुलिसकर्मी एक प्रदर्शनकारी युवक को हिरासत में लेकर जबरन बस की तरफ ले जा रहे होते हैं. अपने जिगरी दोस्त को पुलिस की गिरफ्त में जाता देख, सड़क पर खड़ा उसका दूसरा दोस्त बिल्कुल भी विचलित नहीं होता. वह किसी फिल्मी सीन की तरह बड़े ही स्वैग और स्टाइल में खुद-ब-खुद आगे बढ़ता है और बिना किसी पुलिसिया दबाव के, सीधे पुलिस की गाड़ी के दरवाजे पर जाकर आराम से बैठ जाता है. 

यह भी पढ़ें: इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए जमकर मजे

वीडियो वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार और तीखे रिएक्शंस देने लगे हैं. एक यूजर लिखता है कि, दोस्त हो तो ऐसा, जो सुख-दुख के साथ-साथ पुलिस की गाड़ी में भी साथ बैठने के लिए तैयार रहे. वहीं एक दूसरा यूजर दोस्त की वफादारी पर चुटकी लेते हुए लिखता है कि, ये असली जय-वीरू की जोड़ी है, अकेले-अकेले जेल जाने नहीं दूंगा. कुछ यूजर्स जहां दिल्ली पुलिस की इस सख्त कार्रवाई की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोग इस पूरे नजारे को किसी बॉलीवुड फिल्म का लाइव सीन बता रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स
बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Video: कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
Advertisement

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
Embed widget