एक्सप्लोरर

मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार

मेट्रो के अंदर एक बच्चे की ओर से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे लेकर नाराजगी जता रहे हैं और सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

दिल्ली मेट्रो हो या मुंबई मेट्रो, सोशल मीडिया पर आए दिन किसी ने किसी मेट्रो से वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों भी खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, मेट्रो के अंदर एक बच्चे की ओर से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे लेकर नाराजगी जता रहे हैं और सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

यह मामला महा मुंबई मेट्रो से जुड़ा बताया जा रहा है. जहां एक बच्चे को मेट्रो के कोच के अंदर स्टंट करते देखा गया है. मेट्रो प्रशासन ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए यात्रियों और बच्चों के पेरेंट्स से अपील की है कि वह बच्चों को इस तरह की हरकतों से दूर रखें. क्योंकि यह न सिर्फ उनके लिए बल्कि बाकी यात्रियों के लिए भी खतरनाक हो सकता है.

ये भी पढ़ें-Video: दूल्हे की शक्ल देख स्टेज पर ही रोने लगी दुल्हन, पिता की पसंद पर नहीं आया ऐतबार, खूब बहाए आंसू

मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, परिवार आया निशाने पर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @MMMOCL_Official के अकाउंट से वायरल वीडियो में एक बच्चा मेट्रो कोच के अंदर खतरनाक तरीके से स्टंट करता दिखाई देता है. बच्चे के स्टंट से लगता है कि थोड़ी सी चूक भी बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक यात्री ने रिकॉर्ड कर मेट्रो प्रशासन को भेजा. इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. वीडियो के साथ मेट्रो प्रशासन ने कहा कि इस तरह की एक्टिविटी सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है और यह दंडनीय भी हो सकता है. वीडियो शेयर करते हुए मेट्रो प्रशासन ने लिखा मेट्रो सार्वजनिक संपत्ति है और सभी यात्रियों की जिम्मेदारी है कि वह इसका सही तरीके से इस्तेमाल करें. प्रशासन ने पेरेंट्स से खासतौर पर अपील की कि वह अपने बच्चों को मेट्रो के अंदर खेलना या स्टंट करना न सिखाएं क्योंकि इससे किसी भी समय हादसा हो सकता है.


सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन

यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन देना शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा मेट्रो हम सभी की संपत्ति है, बच्चों को अनुशासन सिखाना जरूरी है. दूसरे ने कहां से सीसीटीवी के जरिए बच्चे और उसके परिवार की पहचान करके उन्हें चेतावनी दी जानी चाहिए. वहीं एक और यूजर ने सवाल उठाया जब यह सब हो रहा था तो किसी ने बच्चे को रोका क्यों नहीं. वहीं एक यूजर ने कमेंट किया शहर में बच्चों को खेलने के लिए जगह कम है, इसलिए वह ऐसी जगह पर शरारत करते हैं, तो किसी ने मजाक में कमेंट किया मेट्रो के अंदर पूरा सर्कस चल रहा है.

ये भी पढ़ें-मिसाइलों के धमाकों के बीच ईरानियों का जोश उड़ा देगा होश, वायरल वीडियो देख हिल जाएंगे ट्रंप

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Father's Love: पैसे नहीं थे, बाल्टी पर पेस्ट्री सजाकर मनाया बेटे का जन्मदिन
पैसे नहीं थे, बाल्टी पर पेस्ट्री सजाकर मनाया बेटे का जन्मदिन
Dog Stuck in Wall: दीवार के छेद में फंस गया कुत्ता, लोगों ने बचाई जान; वीडियो वायरल
दीवार के छेद में फंस गया कुत्ता, लोगों ने बचाई जान; वीडियो वायरल
Teacher Viral Video: Chemistry की क्लास बनी डांस फ्लोर, Periodic Table पढ़ते झूमे छात्र
Video: Chemistry की क्लास बनी डांस फ्लोर, Periodic Table पर झूमे छात्र
Train Toilet Viral Video : ट्रेन के टॉयलेट में रासलीला, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन के टॉयलेट में रासलीला, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget