एक्सप्लोरर

Chicken Leg Piece Death Rumours: अपनी मौत की अफवाह पर आग बबूला हुए चिकन लेग पीस, वीडियो जारी कर चेताया

चिकन लेग पीस के नाम से मशहूर उल्हास कामठे की मौत की खबर ने फैंस को चिंता में डाल दिया था. अब उन्होंने खुद वीडियो जारी कर बताया कि हॉरर फिल्म देखते समय आखिर उनके साथ क्या हुआ था.

सोशल मीडिया पर इन दिनों फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामठे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिन्हें लोग चिकन लेग पीस के नाम से भी जानते हैं. कुछ समय पहले उनकी तबीयत बिगड़ने और उन्हें अस्पताल ले जाने का वीडियो सामने आया था. इसके बाद इंटरनेट पर उनके हार्ट अटैक से निधन की खबरें फैलने लगीं. इस खबर ने उनके चाहने वालों को परेशान कर दिया.  अब उल्हास ने खुद सामने आकर इन खबरों को गलत बताया है. उन्होंने एक वीडियो शेयर करके साफ किया कि वह बिल्कुल ठीक हैं और उनके साथ हुई घटना की पूरी कहानी कुछ और ही है.

 हॉरर फिल्म का सीन देखकर बिगड़ी थी तबीयत

यह पूरा मामला हॉरर फिल्म ‘झाड़-फूंक’ के प्रीमियर से जुड़ा है. फिल्म के निर्देशक राजन वर्मा और उनकी टीम के मुताबिक, उल्हास को फिल्म देखने के लिए बुलाया गया था. शुरुआत में वह हॉरर फिल्म देखने को लेकर तैयार नहीं थे, लेकिन टीम के कहने पर प्रीमियर में पहुंच गए. फिल्म के दौरान एक डरावना सीन देखते ही उन्हें अचानक बहुत घबराहट होने लगी. उन्हें पैनिक अटैक आया और वह बेहोश हो गए. वहां मौजूद फिल्म की टीम ने तुरंत उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचाया. जांच के बाद उनकी हालत ठीक पाई गई और कुछ समय बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

यह भी पढ़ें : लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स 

अस्पताल के वीडियो से फैल गई मौत की अफवाह

उल्हास के अस्पताल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों ने बिना पूरी जानकारी के उनके निधन और हार्ट अटैक के दावे करने शुरू कर दिए. देखते ही देखते यह खबर कई जगह फैल गई. इसके बाद उल्हास ने फिल्म की टीम के साथ एक वीडियो जारी किया. इसमें उन्होंने बताया कि वह जिंदा हैं और पूरी तरह ठीक हैं. वीडियो में डायरेक्टर राजन वर्मा और टीम के अन्य सदस्य भी नजर आए. उन्होंने भी बताया कि उल्हास को हार्ट अटैक नहीं आया था, बल्कि फिल्म के डरावने सीन के कारण उन्हें घबराहट हुई थी. इसके बाद अस्पताल वाले वीडियो की असली वजह सामने आ गई.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chicken Leg Piece (@ulhaskamthe)

मौत की खबर सुनकर परेशान हुए यूजर्स 

उल्हास का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग राहत जता रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें यह जानकर अच्छा लगा कि ‘चिकन लेग पीस’ बिल्कुल ठीक हैं. कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि भाई, ऐसे अचानक गायब मत हुआ करो, फैंस डर जाते हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने बिना पुष्टि के किसी की मौत की खबर फैलाने वालों को भी नसीहत दी. लोगों का कहना है कि किसी अस्पताल के वीडियो को देखकर तुरंत ऐसी खबरें फैलाना ठीक नहीं है. पहले पूरी जानकारी लेनी चाहिए, क्योंकि ऐसी अफवाहों से परिवार और चाहने वालों को बेवजह परेशानी होती है.

यह भी पढ़ें : बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
डिलीवरी के दौरान सिलेंडर ने दीयों से पकड़ी आग, धमाके का वीडियो वायरल
डिलीवरी के दौरान सिलेंडर ने दीयों से पकड़ी आग, धमाके का वीडियो वायरल
फर्स्ट एसी से उड़ाए महिला के ढाई लाख के गहने, रोते रोते हुआ बुरा हाल
फर्स्ट एसी से उड़ाए महिला के ढाई लाख के गहने, रोते रोते हुआ बुरा हाल
India Pakistan Boxing Viral Video: भारतीय बॉक्सर ने स्टेज पर पाकिस्तानी को मारा थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल
भारतीय बॉक्सर ने स्टेज पर पाकिस्तानी को मारा थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल
Advertisement

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget