एक्सप्लोरर

UP Bomb Threat: दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट

UP Bomb Threat: अयोध्या के स्कूलों को दीपावली के दिन बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है. इसके साथ ही मथुरा और काशी को लेकर भी धमकाया गया है. फिलहाल सभी जगह अलर्ट जारी कर दिया गया है.

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. खालिस्तान समर्थक बताए जा रहे इस संगठन ने दीपावली यानि 8 नवंबर के दिन मंदिर और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी है. जिसके बाद पुलिस-प्रशसन के साथ ही एजेंसियां भी अलर्ट हो गयीं हैं और मेल के सोर्स को ट्रेस करने में जुटीं हैं.

इस ई-मेल में 8 नवंबर से 27 नवंबर तक धमाकों की धमकी दी है. अयोध्या के साथ ही काशी और मथुरा में भी अलर्ट कर दिया गया है. यह धमकी भरा मेल अयोध्या में ICSE बोर्ड के परमा एकेडमी स्कूल की मेल आईडी पर भेजा गया है. स्कूल मैनेजमेंट ने पुलिस को सूचना दी.

यह भी पढ़ें: AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार

दिलजीत दोसांझ को भी धमकी 

जानकारी के मुताबिक, यह धमकी भरा ई-मेल आतंकी संगठन से जुड़े इंजी. गुरुनख सिंह, रौनक शाहवाला और डा. गुरुनिरवर सिंह खानरजादा की ओर से भेजा गया है. इस मेल में परमा एकेडमी के अतिरिक्त अंबेडकरनगर के रेडियंट कालेज एवं नवदीप कालेज को भी यह ई-मेल भेजा गया है. मेल में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को भी धमकी दी गई है कि उसके हर शो को बम एवं आइडी धमाके से उड़ा दिया जाएगा.

खालिस्तान नेशनल आर्मी ने जिला न्यायालय एवं अयोध्या  ICSE बोर्ड से संचालित परमा एकेडमी स्कूल की ई-मेल पर धमकी भरा यह संदेश भेजा है. CJM पीयूष त्रिपाठी ने एसएसपी को पत्र लिखकर आठ नवंबर से 27 नवंबर तक धमाके की धमकी पर कचहरी परिसर की सुरक्षा बढ़ाए जाने का निर्देश दिया है.

पहले भी मिल चुकी धमकी 

यहां बता दें कि इससे पहले भी 13 व 16 फरवरी को सुन्नियान दासन नाम व्यक्ति द्वारा कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. अब इस में में भी आठ नवंबर को अयोध्या के साथ मथुरा और काशी को लेकर भी धमकी दी गयी है. जिन्होंने मेल भेजा है उसमें इंजी. गुरुनख सिंह, रौनक शाह्वाला, और डॉ गुरुनिरवर सिंह खानरजादा की ओर से भेजा गया है.

फिलहाल  स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मेल की पड़ताल शुरू कर दी है और सभी जगह अलर्ट जारी कर दिया है. यही नहीं इससे पहले मुंबई में भी अमिताभ बच्चन के घर को बम से उड़ाने के साथ ही दिलजीत दोसांझ के शो में बम धमाके की धमकी मिली थी.  वो मेल नार्वे से आया था. अब एजेंसियां इस धमकी भरे पैटर्न को खंगाल रहीं हैं.

यह भी पढ़ें: महंगाई बनेगी यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Explained: पंचायत और विधानसभा वोटर लिस्ट में भारी अंतर, 2027 से पहले यूपी में बड़े पैमाने पर नाम जुड़ेंगे या हटेंगे?
Explained: पंचायत और विधानसभा वोटर लिस्ट में भारी अंतर, 2027 से पहले यूपी में बड़े पैमाने पर नाम जुड़ेंगे या हटेंगे?
यूपी की सियासत में UGC का असर? MLC चुनाव में 54 हजार अवैध वोटों ने बढ़ाई BJP की टेंशन
यूपी की सियासत में UGC का असर? MLC चुनाव में 54 हजार अवैध वोटों ने बढ़ाई BJP की टेंशन
धीरेन्द्र शास्त्री के समर्थन में आए अनिरुद्धाचार्य, कृष्ण पर टिप्पणी को लेकर कही ये बात
धीरेन्द्र शास्त्री के समर्थन में आए अनिरुद्धाचार्य, कृष्ण पर टिप्पणी को लेकर कही ये बात
बाराबंकी में लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति
बाराबंकी में लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति
Advertisement

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
क्या मोहम्मद सिराज के साथ हो रही है नाइंसाफी? क्या 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं हैं सिराज?
क्या मोहम्मद सिराज के साथ हो रही है नाइंसाफी? क्या 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं हैं सिराज?
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
UP Bomb Threat: दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
Embed widget