एक्सप्लोरर

रामलीला करते हुए सच में भिड़ गए भगवान राम और रावण! लोगों ने बीच बचाव कर छुड़ाया, वीडियो वायरल

अमरोहा में हो रही रामलीला देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई. यहां पर भगवान राम और रावण का किरदार निभा रहे दो शख्स रामलीला करते हुए सच में भिड़ गए.

Trending Video: पूरे देश में दशहरे और दिवाली की धूम है, हर तरफ अलग अलग तरह से लोग दशहरा और नवरात्रि मना रहे हैं. ऐसे में रामलीला से कैसे कोई अछूता रह सकता है. देश के लगभग हर शहर में इन दिनों रामलीला का मंचन किया जाता है. हाल ही में अमरोहा में हो रही रामलीला देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई. यहां पर भगवान राम और रावण का किरदार निभा रहे दो शख्स रामलीला करते हुए सच में भिड़ गए. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है.

मंचन करते हुए सत में भिड़ गए राम लीला के किरदार

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रामलीला का मंचन दिखाया गया है, इसमें भगवान राम और लक्ष्मण, रावण को चुनौती देते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान स्टेज के सामने लोगों की भीड़ जमा है और वो जय श्री राम के नारे लगाकर लगाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ा रही है. लेकिन तभी रामलीला का नाटक एक सीरियस मोड़ ले लेता है, दरअसल, रावण को तीर मारते वक्त भगवान राम का किरदार निभा रहे शख्स से रावण को गलती से धक्का लग जाता है, इसे रावण का किरदार निभा रहा शख्स सीरियस ले लेता है और भगवान राम का किरदार निभा रहे शख्स को धक्का मारकर नीचे गिरा देता है.

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर के नीचे लेटकर स्टंट दिखा रहे शख्स की टूटी कमर, दर्द से तड़पते हुए स्टंटबाज का वीडियो वायरल

दर्शकों ने मंच पर पहुंच की समझाइश

कुछ देर तक तो पब्लिक यही समझती है कि यह नाटक का हिस्सा है, लेकिन जब रावण का किरदार निभा रहा शख्स ज्यादा ही सीरियस हो जाता है तो लोगों को समझ आ जाता है कि मामला गंभीर है. इसके बाद लोग मंच पर चढ़कर झगड़ रहे दोनों किरदारों को आपस में समझाकर उन्हें अलग करते हैं. इस दौरान रावण का किरदार भगवान राम के किरदार को धक्का देकर फिर से जमीन पर गिरा देता है.

यह भी पढ़ें: इसने तो सभी को फेल कर दिया, स्त्री-2 के सॉन्ग पर बच्चे ने मटकाई कमर तो यूजर्स ने बांधे तारीफ के पुल

रामायण होते होते हो गई महाभारत

वीडियो को @SachinGuptaUP  नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....रामलीला की एक्टिंग करते हुए महाभारत हो गई. एक और यूजर ने लिखा...इसे कहते हैं कलयुग की रामायण. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....एक्टिंग को कुछ ज्यादा ही सीरियस ले लिया.

यह भी पढ़ें: मगरमच्छ को छिपकली समझकर पाल रहा था शख्स, इसके बाद जो हुआ जानकर कांप जाएगी रूह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget