एक्सप्लोरर

Video: वंदे भारत में वेज की जगह मिल गया नॉनवेज फूड, पैसेंजर ने जमकर काटा बवाल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो वंदे भारत ट्रेन का है, जहां एक शाकाहारी यात्री को नॉनवेज फूड गलती से परोस दिया गया और वो भी तब जब सावन का महीना चालू है. ऐसे में कलेश तो होना ही था जो कि हुआ भी.

Trending Video: सावन का महीना चल रहा है. ऐसे में लोग नॉन वेज खाने से दूरी बनाकर चलते हैं. ऐसे में अगर कोई सावन में नॉन वेज फूड परोस दे तो कैसा होगा, आप कहेंगे कि धमाका ही होगा. जी हां धमाका ही हुआ है. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो वंदे भारत ट्रेन का है, जहां एक शाकाहारी यात्री को नॉनवेज फूड गलती से परोस दिया गया और वो भी तब जब सावन का महीना चालू है. ऐसे में कलेश तो होना ही था जो कि हुआ भी. इसके बाद यात्री ने वेटर को दो थप्पड़ भी जड़ दिए. आइए आपको बताते हैं पूरे घटनाक्रम के बारे में. 

वेटर को जड़ दिया थप्पड़

हावड़ा से रांची जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में वेटर और पैसेंजर के बीच झड़प के वायरल वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. हुआ ये कि वेटर ने गलती से एक यात्री को मांसाहारी भोजन परोस दिया, हालांकि पैकेट पर मांसाहार का साइन बना हुआ रहता है लेकिन यात्री इसे भी पढ़ नहीं पाया और उसने इसे खा भी लिया. लेकिन कुछ देर बाद यात्री को अहसास हुआ कि जो खाना उसने खाया है वो शाकाहारी नहीं था, तो इसे लेकर यात्री काफी भड़क गया और जड़ दिए वेटर को दो थप्पड़. घटना 26 जुलाई की बताई जा रही है.

देखें वीडियो

माफी मांगने लगा वेटर

यात्री ने जैसे ही वेटर को थप्पड़ जड़े वैसे ही यात्री बाबूजी बाबूजी करके माफी मांगने लगा, लेकिन इस पर भी यात्री लगातार वेटर को खरी खोटी सुनाता रहा. इसके बाद कुछ यात्री वेटर के सपोर्ट में आए और थप्पड़ मारने वाले शख्स को वेटर से माफी मांगने का कहने लगे. खाने के पैकेट को उठाकर एक शख्स कहता है कि इस पर कहां लिखा हुआ है, तुमने इसे क्यों मारा. इन सब बहस बाजी में एक पुलिस वाला भी मामले को शांत करवाता दिख रहा है. 

सहयात्री ने उठाया हाथ

वेटर को थप्पड़ मारने के बाद यात्री को उसके सह यात्री समझाते हैं कि 5 हजार कमाने वाला गरीब आदमी माफी मांग रहा है और तुम बुजुर्ग हो इतनी उम्र हो गई है समझदारी दिखा सकते हो. इसके बाद भी जब यात्री नहीं माना तो एक शख्स ने उस पर चिल्लाते हुए हाथ उठाने की कोशिश की. यह बहस बाजी लगातार चलती ही रही जिसका वीडियो ट्रेन में मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया.

खाना शाकाहारी और हरकतें मांसाहारी

वीडियो को @kapsology नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 6 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. ऐसे में यूजर्स भी वीडियो देखकर गुस्से से लाल पीले हो गए हैं. एक यूजर ने लिखा...अगर खाना परोसने में गलती हो गई तो इतना हंगामा करने की क्या जरूरत थी. एक और यूजर ने लिखा...अंकल को फूड पैकेट पर पढ़ना चाहिए था कि क्या लिखा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....खाना अंकल को शाकाहारी चाहिए और हरकतें अंकल की मांसाहार वाली हैं.

यह भी पढ़ें: बेटी के लिए मंगाया बर्गर, निकला खून से सना हुआ, वजह जान कांप जाएगी रूह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cockroach Cafe: बिहार में खुला 'कॉकरोच कैफे', यूजर्स बोले- यहां जाने के लिए हिम्मत चाहिए
बिहार में खुला 'कॉकरोच कैफे', यूजर्स बोले- यहां जाने के लिए हिम्मत चाहिए
Crocodile Found in Bathroom: बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप; देखें वीडियो
बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप; देखें वीडियो
ट्रेन की विंडो पर बक्सा बांधकर ले जा रहे थे लोग, वायरल हो गया वीडियो
ट्रेन की विंडो पर बक्सा बांधकर ले जा रहे थे लोग, वायरल हो गया वीडियो
Video: बरैया के छत्ते में डाला हाथ, यूजर्स बोले- इंसान है या मशीन?
Video: बरैया के छत्ते में डाला हाथ, यूजर्स बोले- इंसान है या मशीन?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget