एक्सप्लोरर

Vishal Garg: कौन हैं ये 'बॉस'? मिनटों में 900 कर्मचारियों को नौकरी से कर दिया बेदखल, जानिए यहां

Vishal Garg: ये वही सीईओ हैं जिन्होंने जूम कॉल पर एक ही झटके में अपने 900 कर्मचारियों को निकाल दिया है. ये अमेरिकी कंपनी बेटर डॉट कॉम (Better.com) के सीईओ विशाल गर्ग हैं, जो आजकल सुर्खियों में हैं.

Vishal Garg: भारतीय मूल के एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की आजकल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा चल रही है और इन्हें 'खड़ूस बॉस' भी कहा जा रहा है. दरअसल, ये वही सीईओ हैं जिन्होंने जूम कॉल पर एक ही झटके में अपने 900 कर्मचारियों को निकाल दिया है. ये अमेरिकी कंपनी बेटर डॉट कॉम (Better.com) के सीईओ विशाल गर्ग हैं, जो आजकल सुर्खियों में हैं.

विशाल गर्ग 43 साल के हैं और बेटर डॉट कॉम (Better.com) के फाउंडर और सीईओ हैं. इन्होंने Zoom Call पर कंपनी के 900 कर्मचारियों की छंटनी कर दी, जिसके बाद ये चर्चा में हैं और लोग इनके बारे में जानने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं. Better.com एक डिजिटल फर्स्ट होम ओनरशिप कंपनी है, जो मकान मालिकों को होम लोन के साथ कई प्रकार की सेवाएं प्रदन करती है. 

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की

लिंक्डइन बायो के अनुसार, विशाल गर्ग एक इन्वेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी वन जीरो कैपिटिल (One Zero Capital) के फाउंडिंग पार्टनर भी हैं. विशाल गर्ग न्यूयॉर्क के ट्रेबेका में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं. बता दें कि ट्रेबेका न्यूयॉर्क शहर की सबसे महंगी जगह है, जहां अमीर लोग रहते हैं. विशाल गर्ग ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री प्राप्त की है.

कोरोना काल में चर्चा में थे विशाल गर्ग

विशाल गर्ग इस साल की शुरुआत में चर्चा में रहे थे जब उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक स्कूल के छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई को बेहतर करने के लिए 20 लाख डॉलर डोनेट किया था. इनकी दी गई रकम का उपयोग आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए क्रोमबुक, आईपैड, वाईफाई हॉटस्पॉट, किताबें और ड्रेस खरीदने में किया गया था.

पहले भी विवादों से रहा है नाता

विशाल गर्ग का इससे पहले भी विवादों से नाता रहा है. उन्होंने इससे पहले भी कर्मचारियों को निकाला था, तब उन्होंने बहुत सख्त लहजे का इस्तेमाल किया था.  उन्होंने कर्मचारियों को लिखा लिखा था, "आप बहुत स्लो काम करते हैं, आप बेवकूफ डॉल्फिनों के झुंड जैसे हो, तो बस करो... बस करो... बस करो... तुम मुझे शर्मिंदा कर रहे हो." वहीं, अब उन्होंने एक ही झटके में 900 कर्मचारियों को नौकरी से बेदखल कर दिया है.

क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल

Zoom Call पर मीटिंग में विशाल गर्ग ने बताया, 'अगर आप इस वीडियो कॉल का हिस्सा हैं, तो आप उन बदकिस्मत लोगों में से एक हैं, जिन्हें आज नौकरी से निकाला जा रहा है. गर्ग ने कर्मचारियों को नौकरी से हटाए जाने के पीछे मार्केट की दक्षता, प्रदर्शन और उत्पादकता को वजह बताया है. एक कर्मचारी ने इस कॉल को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद मीटिंग का वीडियो वायरल हो गया.

ये भी पढ़ें-

Sarco Capsule: यूरोप के इस देश ने आत्महत्या करने वाली मशीन को दी मंजूरी, आखिर क्यों लिया गया ये फैसला?

UAE New Weekend Days: यूएई ने वीकएंड में किया बदलाव, अब कर्मचारियों को मिलेगा ढाई दिन का ऑफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral video: बाढ़ के पानी में बह गए हजारों LPG सिलेंडर, वीडियो देख यूजर्स बोले- कर्मों का हिसाब
बाढ़ के पानी में बह गए हजारों LPG सिलेंडर, वीडियो देख यूजर्स बोले- कर्मों का हिसाब
Elephant Rescues Tiger Viral Video: यही है असली हीरो... तेज बहाव में फंसा टाइगर तो रेस्क्यू करने आए गजराज, हाथी ने ऐसे बचाई जान; देखें वीडियो
यही है असली हीरो... तेज बहाव में फंसा टाइगर तो रेस्क्यू करने आए गजराज, हाथी ने ऐसे बचाई जान; देखें वीडियो
Cab Driver Viral Video: 'सिगरेट तो पिऊंगा'... कैब में यात्री की जिद, ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल
'सिगरेट तो पिऊंगा'... कैब में यात्री की जिद, ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल
बीच सड़क सांड की गोद में सोता दिखा शख्स, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये सिर्फ भारत में हो सकता है 
बीच सड़क सांड की गोद में सोता दिखा शख्स, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये सिर्फ भारत में हो सकता है 

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget