एक्सप्लोरर

वाह क्या जुगाड़ है! खतरनाक रास्ते पर फंसी गाड़ी...तो पहाड़ी लोगों को आया गजब का 'आइडिया', देखें ये VIDEO

Viral Video: संकरे रास्ते में कार को फंसा देख कुछ स्थानीय लोग ड्राइवर की मदद के लिए आ गए और उन्होंने ऐसा जुगाड़ भिड़ाया कि कुछ मिनटों में ही समस्या दूर हो गई.

पहाड़ी इलाकों में गाड़ी चलाना बहुत ही मुश्किल टास्क होता है. अगर आप कभी किसी हिल स्टेशन में घूमने के लिए गए हैं तो आपने वहां के लोगों को खतरनाक रास्तों पर गाड़ी चलाते हुए जरूर देखा होगा. पतले-पतले संकरे रास्तों की वजह से मैदानी इलाकों से आने वाले लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कई बार तो गाड़ियों के टायर रास्ते में ही फंस जाते हैं. हालांकि भारत में जुगाड़ू लोगों की भी कमी नहीं है. भारतीयों के पास हर मुश्किल का हल है. अब जरा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर नजर डालिए.

यह वीडियो किसी पहाड़ी इलाके का है, जहां एक संकरे रास्ते पर एक कार बुरी तरह से फंस गई है. कार चालक पूरा दम लगाकर गाड़ी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहा. कार ड्राइवर को लगा कि वह आराम से संकरे रास्ते से अपनी कार निकाल लेगा. मगर कार बीच रास्ते में इतनी बुरी तरह फंस गई है कि निकलने का नाम नहीं ले रही. कार का एक टायर एक पत्थर में अटका हुआ है. ड्राइवर जितनी बार कार को आगे बढ़ाने की कोशिश करता, उतनी बार कार पीछे चली जाती.

लोगों ने लगाया गजब का दिमाग

संकरे रास्ते में कार को फंसा देख कुछ स्थानीय लोग ड्राइवर की मदद के लिए आ गए और उन्होंने ऐसा जुगाड़ भिड़ाया कि कुछ मिनटों में ही समस्या दूर हो गई. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय लोग एक लंबा लकड़ी का फट्टा लेकर आए. जिसे उन्होंने संकरे रास्ते के किनारे लगा दिया. फिर ड्राइवर से कार को फट्टे पर चढ़ाकर आगे बढ़ाने के लिए कहा. ड्राइवर ने लोगों के कहे मुताबिक काम किया और फट्टे पर चढ़ाकर कार की स्पीड बढ़ा दी. बस फिर क्या था, एक झटके में ही कार रफ्तार से दौड़ पड़ी और संकरे रास्ते से आराम से बाहर निकल गई. 

हैरान रह गए यूजर्स 

पहाड़ी लोगों का जुगाड़ देखकर सोशल मीडिया के यूजर्स भी दंग रह गए हैं. कई यूजर्स ने कमेंट करके अपना रिएक्शन शेयर किया है. एक यूजर ने लिखा, 'ये खाली भारत में हो सकता है.' जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये वाला स्टाइल को पहली बार देखा.' 

ये भी पढ़ें: PAK की सड़कों पर बेखौफ घूमती नजर आई 'खूंखार शेरनी', रास्ते में आए शख्स पर बोला हमला, देखें खौफनाक VIDEO 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
Viral Video: अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget