एक्सप्लोरर

PAK की सड़कों पर बेखौफ घूमती नजर आई 'खूंखार शेरनी', रास्ते में आए शख्स पर बोला हमला, देखें खौफनाक VIDEO

Karachi Lioness Viral Video: पाकिस्तान से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक शेरनी को रिहायशी इलाके में बेखौफ होकर घूमते देखा जा सकता है.

शेर हो या शेरनी...ताकत, बहादुरी, साहस और शिकार के मामले में दोनों ही किसी से कम नहीं है. जितना खूंखार शेर होता है, उतनी ही खूंखार शेरनी भी होती है. शेरनी को देखकर जंगल के सभी जानवरों के हाथ-पांव फूलने लग जाते हैं. यहां तक कि इंसान भी इन खूंखार जानवरों के आसपास भटकने की गलती भूले से भी नहीं करता. हालांकि कई बार जंगल के खूंखार जानवर इंसानों के इलाकों में घूमते-टहलते नजर आ जाते हैं. इसकी वजह से पालतू जानवरों में तो दहशत फैलती ही है, साथ ही साथ इंसान भी अपने घर से निकलने से डरने लगता है.

अब पाकिस्तान से सामने आए इस वीडियो को ही देख लीजिए, जिसमें कराची के रिहायशी इलाकों में एक शेरनी बेखौफ होकर घूमती नजर आ रही है. जब शेरनी सड़कों पर खुलेआम घूम रही थी, तब आसपास कई लोग भी मौजूद थे. वीडियो में ये शेरनी एक शख्स पर हमला करते हुए भी दिखाई दे रही है. शेरनी के हमले से डरा शख्स मौका पाते ही वहां से भाग जाता है और शेरनी भी अपने रास्ते चली जाती है. शेरनी के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डरने लगे हैं.

पिंजरे से निकलकर भाग गई थी शेरनी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो कराची के आयशा बावनी कॉलेज के पास स्थित शाहरिया फैसल क्षेत्र का बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, ये एक पालतू शेरनी है, जिसे इलाज के लिए वाहन में बैठाया जा रहा था. हालांकि इसी दौरान वो अपने पिंजरे से निकलकर भाग गई. शेरनी की वजह से इलाके में दहशत फैलने के बाद वन्यजीव विभाग उसे पकड़ने के लिए पहुंचा. वन्यजीव विभाग के साथ पुलिस की एक बड़ी टीम भी इलाके में पहुंची. 

कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ में आई शेरनी 

इलाके में पहुंचकर अधिकारियों ने तुरंत शेरनी को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी. जब-जब अधिकारी उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ते, वह उनके चंगुल से भाग निकलती. घंटों तक चली जद्दोजहद के बाद शेरनी एक कमर्शियल बिल्डिंग के बेसमेंट में जाकर छिप गई. कड़ी मशक्कतों के बाद अधिकारी शेरनी को काबू करने में कामयाब रहे और उसे वापस पिंजरे में कैद कर लिया गया.

ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3 को सफल बनाने वाले ISRO चीफ का फ्लाइट में हुआ जोरदार स्वागत, देखें Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Tesla की उड़नपरी... फ्लाइंग कार देख उड़े यूजर्स के होश, बोले- मस्क भाई अलग दुनिया में
Tesla की उड़नपरी... फ्लाइंग कार देख उड़े यूजर्स के होश, बोले- मस्क भाई अलग दुनिया में

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget