एक्सप्लोरर

Video: बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस ने गाड़ी को मारी टक्कर, सामने आया वीडियो

Viral Video: कर्नाटक में बेंगलुरु–मैसूरु एक्सप्रेसवे पर अचानक एक मालवाहक वाहन ने लेन बदली, जिससे कर्नाटक सरकार की बस और पीछे आ रही कार टकरा गई. देखिए वायरल वीडियो.

Karnataka News: कर्नाटक में बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. हादसा तब हुआ जब एक छोटा मालवाहक वाहन अचानक लेन बदलते हुए तेज गति से बस के सामने आ गया. इस अचानक हुई हरकत से बस चालक को संभलने का मौका ही नहीं मिला और हादसा हो गया.

बस का नियंत्रण खोने से हुआ हादसा

कर्नाटक सरकार की बस एक्सप्रेसवे पर सामान्य गति से जा रही थी. इसी दौरान एक छोटा मालवाहक वाहन अचानक अपनी लेन से दूसरी ओर मुड़ गया. वाहन की यह लापरवाही बस के ठीक सामने हुई, जिसके कारण बस चालक के पास ब्रेक लगाने या वाहन मोड़ने का समय नहीं था. बस अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई. इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार भी इस दुर्घटना की चपेट में आ गई, जिसकी डैशकैम में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मालवाहक वाहन की अचानक लेन बदलने की वजह से कैसे बस और कार दोनों दुर्घटना का शिकार हो गए. गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई. हालांकि बस और कार को काफी नुकसान पहुंचा और यात्रियों में दहशत फैल गई.

प्रशासन ने शुरू की जांच

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई. लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई और तत्काल पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू किया और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा.

पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और मालवाहक वाहन चालक की लापरवाही ही इसकी मुख्य वजह मानी जा रही है. अधिकारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि एक्सप्रेसवे पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अचानक लेन बदलने जैसी खतरनाक हरकतों से बचें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही कई जिंदगियों को खतरे में डाल सकती है.

ये भी पढ़ें-

Video: स्कॉर्पियो से कुचलकर उतारा मौत के घाट, जयपुर का ये वीडियो नहीं देख पाएंगे आप! वायरल है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ट्रेन में चढ़ते वक्त प्लेटफॉर्म के नीचे गिरा बच्चा, दिल दहला देगा वीडियो
ट्रेन में चढ़ते वक्त प्लेटफॉर्म के नीचे गिरा बच्चा, दिल दहला देगा वीडियो
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण

Embed widget