एक्सप्लोरर

शादी का मंडप बना क्लास रूम! मोबाइल में नोट्स रटती दिखी दुल्हन, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लाल जोड़े में सजी दुल्हन अगले दिन होने वाले अपने एग्जाम की तैयारी करते हुए नोट्स को रट्टा मार रही है.

शादी का दिन हर लड़की के लिए खास होता है. लाल जोड़ा, हाथों में मेहंदी, चेहरे पर शरमाती मुस्कान और दिल में नए जीवन की उम्मीदें. लेकिन सोचिए, अगर इस खास दिन भी किसी के दिमाग में सिर्फ किताबें और एग्जाम के नोट्स घूम रहे हों तो? सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने हर किसी को चौंका दिया है. वीडियो में एक दुल्हन अपने शादी के दिन, पूरे श्रृंगार के साथ सजी-धजी होकर भी पढ़ाई में डूबी नजर आती है. एक हाथ में मोबाइल फोन है और उसमें वह एग्जाम की तैयारी कर रही है. चेहरा भले ही श्रृंगार से दमक रहा हो लेकिन आंखों में अगले दिन होने वाले एग्जाम की टेंशन साफ झलक रही है.

शादी वाले दिन नोट्स को रट्टा मारते दिखी दुल्हन

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन ब्यूटीफुल रेड वेडिंग ड्रेस में बैठी है. उसके आसपास शादी की चहल-पहल चल रही है. लेकिन वो पूरी तरह अपने फोन की स्क्रीन पर ध्यान लगाए बैठी है. वहां वो नोट्स पढ़ रही है और साथ ही रट्टा भी मार रही है. जिस वक्त बाकी लड़कियां इस दिन को सिर्फ सेल्फी और सजने-संवरने में बिताती हैं, उस समय इस दुल्हन ने किताबों को ही अपना पहला प्यार बना लिया. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग कह रहे हैं कि असली मेहनती स्टूडेंट तो इसे ही कहते हैं जो मंडप में भी सिलेबस नहीं छोड़ता.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Simarjeet Kaur Sharma (@mxminniee)

पढ़ाई का ऐसा जज्बा कि हो गई वायरल

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग इसे प्रेरणादायक बता रहे हैं तो कुछ मजाक में कह रहे हैं कि दूल्हा भी साथ में सवाल पूछ ले तो शादी के बाद जिंदगी और भी स्मार्ट बन जाएगी. लेकिन एक बात तो तय है कि यह वीडियो उन लोगों के लिए एक बड़ा सबक है जो एग्जाम के नाम से ही घबरा जाते हैं. दुल्हन के इस समर्पण को देख हर कोई उसके जज्बे को सलाम कर रहा है.

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रेन के आगे अचानक आ गई गाय, फिर जो हुआ हुआ...

यूजर्स भी पूछ रहे सवाल

वीडियो को mxminniee नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है जिसे अब तक 7.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...पढ़ने वाले बच्चे कहीं भी पढ़ लेते हैं. एक और यूजर ने लिखा...ऐसे वक्त पर शादी रखी ही क्यों? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बेचारी के साथ बहुत बुरा हुआ.

यह भी पढ़ें: भाई इसे इंग्लैंड भेजो...गांव के युवा गेंदबाज की बॉलिंग देखकर लोग हैरान, बोल्ड मारने का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रावण हूं सड़क छाप चोर नहीं... चप्पल पड़ी तो तिलमिला लंकेश; देखें वीडियो
रावण हूं सड़क छाप चोर नहीं... चप्पल पड़ी तो तिलमिला लंकेश; देखें वीडियो
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
दोस्त के बेटे से पैसे लेने से सब्जी वाले का इनकार, वायरल वीडियो देख छलके आंसू
दोस्त के बेटे से पैसे लेने से सब्जी वाले का इनकार, वायरल वीडियो देख छलके आंसू
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget