एक्सप्लोरर

स्टेज पर अचानक पुश अप लगाने लगे दूल्हा-दुल्हन, वीडियो देख यूजर्स पीटने लगे माथा

कहा जा रहा है कि शादी से पहले ही दोनों में शर्त लग गई थी "जो ज्यादा पुश-अप्स लगाएगा, वही जीतेगा. वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी अपना सिर पीट लेंगे.

Trending Video: जब शादी की बात होती है तो हमारे जेहन में लाल जोड़ा, हल्दी-मेहंदी, और फूलों से सजे स्टेज की तस्वीरें बनती हैं. लेकिन बदलते दौर में अब शादी सिर्फ रस्मों की कहानी नहीं, "कंटेंट की खनक" भी बन गई है. ऐसे में एक शादी समारोह का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जहां दूल्हा-दुल्हन ने फेरों या माला के बजाय स्टेज पर ही पुश-अप्स लगाना शुरू कर दिया. दोनों एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं, जैसे वरमाला के बाद शादी नहीं, जिम की सदस्यता लेने चले हों. कहा जा रहा है कि शादी से पहले ही दोनों में शर्त लग गई थी "जो ज्यादा पुश-अप्स लगाएगा, वही जीतेगा". वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी अपना सिर पीट लेंगे.

शादी में दूल्हा-दुल्हन ने लगाए पुशअप

वीडियो में दिख रहा है कि स्टेज पर फूलों की सजावट के बीच दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे की आंखों में आंखें डालकर पुश-अप्स शुरू कर देते हैं. डीजे की धुन के साथ तालियों की गूंज है और रिश्तेदारों के चेहरे पर ऐसा हक्का-बक्का भाव जैसे कि उन्हें बताया ही नहीं गया था कि शादी के साथ फिटनेस टेस्ट भी शामिल है. दुल्हन ने अपना भारी लहंगा और दुपट्टा सम्हालते हुए जितनी फुर्ती से पुश-अप्स मारे, उसे देख कर तो कई जिम ट्रेनर्स भी शर्मा जाएं. वहीं दूल्हा भी किसी फिटनेस इंफ्लुएंसर से कम नहीं दिखा..लगा जैसे शादी नहीं, ओलंपिक मुकाबला चल रहा हो.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Wedding Planning_witty Wedding (@witty_wedding)

शर्त थी इसलिए किया कारनामा!

सोशल मीडिया के मुताबिक, ये शर्त शादी से पहले ही दोनों के बीच तय हुई थी. दोनों ही फिटनेस लवर्स हैं और अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते थे. मगर उन्होंने ये नहीं सोचा था कि उनका ये स्टंट इंटरनेट पर इतना बवाल मचा देगा. कुछ लोग इस ट्रेंड को पॉजिटिव मानते हैं और कहते हैं कि शादी का मतलब है साथ में हर चुनौती लेना, तो ये शुरुआत शानदार है. लेकिन कुछ परंपरावादी लोग अब भी पूछ रहे हैं फिटनेस का दिखावा नहीं किया जाता. ये शादी का स्टेज है तुम्हारा जिम नहीं.

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना का ये वीडियो देख दहल जाएगा दुश्मन, हर तरफ बरस रही है सिर्फ आग

यूजर्स ने लगा दी क्लास

वीडियो को witty_wedding नाम के इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...वायरल होने के लिए कुछ भी कर रहे हैं लोग. एक और यूजर ने लिखा...भाई फिटनेस लवर हो तो इसे जिम तक रखो ना. जो दिखावा करता असल में वो केवल दिखावा ही करता है उसे फिटनेस से कोई लेना देना नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...शादी में अपने प्रोफेशन को घुसाने की कोई जरूरत है नहीं वैसे. लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी आएगा तो लात मारूंगा...जंग के आसार के बीच अफगानी लड़कों की बात सुन पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची; देखें वीडियो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाले में गिर गया बच्चा, बचाने के लिए दौड़ा राहगीर, देखें वीडियो
नाले में गिर गया बच्चा, बचाने के लिए दौड़ा राहगीर, देखें वीडियो
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget