एक्सप्लोरर

रेलवे ट्रैक के किनारे चल रही थी मां, अचानक हाथ से फिसलकर गहरे नाले में जा गिरा बच्चा, घंटों ढूंढने पर भी नहीं मिला, देखें Video

बारिश की वजह से नाले का बहाव इतना तेज था कि बच्चा गिरते ही बह गया. इसके बाद इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और नगर निगम को दी गई.

मुंबई में बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनता को अलग-अलग परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं लोकल ट्रेनों का भी बुरा हाल है. आम दिनों में तो लोकल ट्रेन वैसे ही खचाखच भरी रहती है और बारिश की वजह से इनका हाल और भी बुरा हो गया है. मुंबई में हो रही झमाझम बारिश के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. 

दरअसल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक बेबस मां के हाथ से बच्चा एकाएक फिसकर नाले में गिर गया, जिसके बाद उसको घंटों तक ढूंढा गया, लेकिन वो नहीं मिला. यह घटना बुधवार की बताई जा रही है, जब मुंबई में मूसलाधार बारिश हो रही थी. बारिश के कारण कई इलाकों में लोकल ट्रेन का संचालन रोक दिया गया था. कल्याण से आगे दौड़ने वाली कई सारी लोकल ट्रेनों को सेंट्रल रेलवे ने कैंसिल कर दिया था. इसी कारण से ट्रेनों में सफर कर रहे तमाम लोग उतर गए और पटरियों के किनारे चलने लगे. 

मां के हाथ से फिसल गया बच्चा

ट्रेन को ठाकुरली और कल्याण स्टेशनों के बीच स्थित एक पुल पर रोका गया था. जिसमें से उतरकर लोग नजदीकी स्टेशन जाने लगे. इसी दौरान एक महिला भी अपने परिवार और बच्चे के साथ पटरी के किनारे चलने लगी. हालांकि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसके साथ आगे क्या होने वाला था. जैसे ही महिला नाले के पास पहुंची, तभी उसके हाथ से एकाएक बच्चा फिसल गया और सीधे नीचे मौजूद गहरे नाले में जा गिरा. जब बच्चा गिर रहा था, तब ससुर ने भी उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बच्चा उनके हाथ नहीं आया और नाले में गिर गया. 

नाले में गिरते ही बहा

बारिश की वजह से नाले का बहाव इतना तेज था कि बच्चा गिरते ही बह गया. इसके बाद इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और नगर निगम को दी गई. बच्चे को काफी घंटे तक खोजा गया, लेकिन वह नहीं मिला. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है, जिसमें मां को रोते-बिलखते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो हिलाकर रख देने वाला है. मां ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि वह अपने मासूम लाल को इतनी जल्दी खो देगी. 

ये भी पढ़ें: सफर में बच्चे को गोद में लेना नहीं पसंद? ट्राय करें ये 'बेबी हैक', फिर गोद में आने की जिद नहीं करेगा बच्चा  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget