एक्सप्लोरर

सफर में बच्चे को गोद में लेना नहीं पसंद? ट्राय करें ये 'बेबी हैक', फिर गोद में आने की जिद नहीं करेगा बच्चा

वायरल हो रहे वीडियो में बच्चों की गोद लेने की जिद से निपटने का एक अनोखा तरीका बताया गया है. यह तरीका इतना मजेदार है कि बच्चा रोएगा भी नहीं और गोद में लेने की जिद भी नहीं करेगा.

छोटे बच्चे हमेशा पैदल चलने से कतराते नजर आते हैं. उन्हें जरा सा पैदल चलना पड़ जाता है तो रो-रोकर अपने मम्मी-पापा का बुरा हाल कर देते हैं. उन्हें पैदल चलने से ज्यादा अच्छा अपने पैरेंट्स की गोद में लगता है. लेकिन हर बार बच्चों को गोद में लेना आसान नहीं होता. कई बार माता-पिता भी थके हुए होते हैं, ऐसे में बच्चे को हमेशा गोद में लिए रखना बहुत मुश्किल और दर्दभरा होता है. सिचुएशन तब और ज्यादा बिगड़ जाती है, जब आपके साथ लगेज भी हो. लगेज और बच्चे को साथ-साथ ढोना मुश्किल साबित हो सकता है. हालांकि दुनिया में ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसका हल न हो. पैरेंट्स की इस समस्या का हल भी इस दुनिया में मौजूद है.  

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें बच्चों की गोद लेने की जिद से निपटने का एक अनोखा तरीका बताया गया है. यह तरीका इतना मजेदार है कि बच्चा रोएगा भी नहीं और गोद में लेने की जिद भी नहीं करेगा. वीडियो को 'बेबी एयरपोर्ट हैक' कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया है. इन वीडियोज़ में बच्चे को सूटकेस के हैंडल में फंसाकर बैठाया गया है. 

गोद में उठाने का नहीं रहेगा झंझट

इस हैक का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले तो सूटकेस के हैंडल को बच्चे द्वारा पहनी गई टीशर्ट या शर्ट के अंदर डालना है और फिर उन्हें सूटकेस पर बैठा देना है. इस हैक की मदद से न सिर्फ आपको बच्चे को गोद में लेने की झंझट से छुटकारा मिलेगा, बल्कि बच्चा भी सफर को फुल एन्जॉय करेगा और रो-रोकर आपका दिमाग भी खराब नहीं करेगा. इससे बच्चे को एक एक्साइटिंग सूटकेस राइड भी मिलेगी, जिससे गोद में उठाने की जिद करना ही वो भूल जाएगा.

बच्चे सूटकेस राइड को करेंगे एन्जॉय  

आप वीडियो में देख सकते हैं कि बच्चे सूटकेस राइड को कितना एन्जॉय कर रहे हैं. उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी है, जैसे किसी झूले पर बैठकर झूला झूल रहे हों. इस हैक का एक फायदा यह भी है कि बच्चा गिरेगा नहीं, वो अपनी टीशर्ट की मदद से सूटकेस हैंडल से चिपका रहेगा. इस सूटकेस के साथ ट्रैवल करने वाले पैरेंट्स को इस हैक का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.  

ये भी पढ़ें: Viral Video: बेखौफ होकर शेर के बाड़े में घुस गया शख्स, 'जंगल के राजा' ने मारा झपट्टा, जबड़े में कसकर घसीट ले गया अपने साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिलीवरी देने पहुंचा ब्लिंकिट राइडर, साथ में बाइक पर बैठा मिला नन्हा पिल्ला
डिलीवरी देने पहुंचा ब्लिंकिट राइडर, साथ में बाइक पर बैठा मिला नन्हा पिल्ला
कनॉट प्लेस में 5 घंटे हाथ में तिरंगा लिए खड़ी रही महिला, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस में 5 घंटे हाथ में तिरंगा लिए खड़ी रही महिला, वीडियो वायरल
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget