एक्सप्लोरर

तालाब ने मोह लिया मन! पानी देखते ही खुशी से उछल उठा हाथी का बच्चा, वीडियो देख बन जाएगा दिन

बच्चा जमीन पर एक पालतू कुत्ते के साथ खेलता दिखाई देता है. दोनों की मस्ती और दोस्ती दिल को छू जाती है. तभी उसकी नजर तालाब में नहाती अपनी मां पर पड़ती है और फिर जो होता है, वो हर किसी को हंसा रहा है.

अगर आपको लगता है कि सिर्फ इंसान ही अपनी मां को देखकर बेकाबू हो जाते हैं तो एक बार ये वीडियो जरूर देखिए, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. किसी लोकल चिड़ियाघर के तालाब में शूट किए गए इस वीडियो में इंसान नहीं, बल्कि एक नन्हा हाथी अपनी मां को देखकर ऐसा रिएक्शन देता है कि देखने वालों की आंखें नम हो जाती हैं और चेहरे पर मुस्कान खुद-ब-खुद आ जाती है. वीडियो की शुरुआत में हाथी का ये छोटा सा बच्चा जमीन पर एक पालतू कुत्ते के साथ खेलता दिखाई देता है. दोनों की मस्ती और दोस्ती दिल को छू जाती है. लेकिन तभी उसकी नजर तालाब में नहाती अपनी मां पर पड़ती है और फिर जो होता है, वो हर किसी को हंसा रहा है.

मां के साथ तालाब में मस्ती करता दिखा नन्हा हाथी

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मां को पानी में देख हाथी का ये नन्हा राजकुमार बिना एक पल गंवाए अपनी छोटी-छोटी टांगों से तालाब की ओर दौड़ लगाता है. तेजी इतनी कि खुद को संभाल नहीं पाता और छलांग लगाने के चक्कर में तालाब में लुढ़ककर गिर पड़ता है. लेकिन उसे इस बात की बिल्कुल परवाह नहीं होती, क्योंकि उसकी मंजिल मां की ममता है. पानी में गिरते ही वो सीधे अपनी मां के पास पहुंचता है और फिर दोनों तालाब में छपछप करते हुए ऐसे खेलते हैं जैसे पूरी दुनिया उनके लिए रुक गई हो. इतना ही नहीं, तालाब में एक केयर टेकर भी मौजूद है जो पानी के पाइप से प्रेशर मारकर इस नन्हें हाथी को छेड़ रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @tuskershelter

दिल छू रहा वायरल वीडियो

वीडियो में न कोई बनावट है, न कोई संवाद. बस एक मासूम बच्चा है, उसकी ममता की मूरत मां है और एक तालाब है जो दोनों की खुशी का गवाह बन गया है. जिस तरह इंसान का बच्चा दौड़कर मां की गोद में जाता है, वैसे ही ये नन्हा हाथी भी अपनी मां की बाहों में पहुंचकर सुकून पा रहा है. इस वीडियो ने लोगों को ये अहसास दिला दिया कि भावनाएं सिर्फ शब्दों से नहीं, भावनाओं से जिंदा रहती हैं फिर चाहे वो इंसान हों या जानवर.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स हुए गदगद

वीडियो को tuskershelter नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...जहां मां होती है फिर बच्चे किसी की परवाह नहीं करते. एक और यूजर ने लिखा...मां को देखकर वो पानी में कूद गया हाय. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....इंटरनेट पर आज का सबसे प्यारा वीडियो.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: जियो के सेमिनार में भतीजे ने किया अनंत अंबानी को परेशान, वीडियो वायरल
जियो के सेमिनार में भतीजे ने किया अनंत अंबानी को परेशान, वीडियो वायरल
दीदी खेल गईं...ज्वैलरी शॉप से महिला ने ऐसे साफ किया सोने पर हाथ
दीदी खेल गईं...ज्वैलरी शॉप से महिला ने ऐसे साफ किया सोने पर हाथ
सड़क पर चलती गाड़ियों पर आई समुद्र की लहरें, चेन्नई का खौफनाक वीडियो वायरल
सड़क पर चलती गाड़ियों पर आई समुद्र की लहरें, चेन्नई का खौफनाक वीडियो वायरल
एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती
एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget