एक्सप्लोरर

हनुमान जी ऑन कॉल! बाबा बागेश्वर का नया वीडियो वायरल, लड़की के लिए सीधे भगवान को मिला दिया फोन

वीडियो में वह न केवल भक्तों के सवालों के जवाब भगवान से पूछते दिखते हैं, बल्कि उनकी करियर काउंसलिंग भी ‘डायरेक्ट डिवाइन कॉल’ पर करते हैं. यह पूरा वाकया हैरान करता है.

सोशल मीडिया पर क्या-क्या वायरल नहीं होता? लेकिन जब भक्ती, भक्ति में एक्टिंग और वायरल वीडियो की तड़का लगी बाबा-ब्रॉडकास्टिंग हो तो नजारा कुछ और ही होता है. इन दिनों बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. इसमें वो मोबाइल की तरह हाथ का इशारा करते हुए भगवान हनुमान से "कॉल पर बात" करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह न केवल भक्तों के सवालों के जवाब भगवान से पूछते दिखते हैं, बल्कि उनकी करियर काउंसलिंग भी ‘डायरेक्ट डिवाइन कॉल’ पर करते हैं. यह पूरा वाकया हैरान करता है, हंसाता भी है और कहीं ना कहीं देश की भक्ति-बाजार की रियलिटी पर भी रोशनी डालता है.

हनुमान जी से बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो की शुरुआत में बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने दरबार में विराजमान हैं. सामने कुछ भक्तों की भीड़ बैठी है. उन्हीं में एक लड़की आती है जो कहती है कि वो पहले भी आई थी और तब बागेश्वर धाम से आशीर्वाद लेकर गई थी. अब उसने परीक्षा पास कर ली है और दोबारा बाबा के पास आगे का मार्ग जानने के लिए आई है. अब यहीं से वीडियो में असली "ड्रामा" शुरू होता है. बाबा हाथों को मोबाइल की तरह इस्तेमाल करते हैं. जैसे कोई कॉल कर रहा हो. और फिर वो कहते हैं, “श्री चरणों में प्रणाम. लड़की के पास होने की अर्जी आई थी. अब वो पास हो गई है. अब आगे का मार्ग बता दीजिए.” 

दिखाया आगे का मार्ग

ये सब बोलते हुए वो भक्तों की ओर देख भी रहे होते हैं, मानो भगवान से लाइन पर बात करके लाइफ का रस्ता निकलवा रहे हों. इसके बाद बाबा खुद ही ‘कॉल का जवाब’ देते हुए लड़की से कहते हैं  “तुम्हें अब शिक्षण लाइन में जाना चाहिए.” लड़की सिर झुकाकर स्वीकार कर लेती है और बाकी भक्त तालियों से स्वागत करते हैं, जैसे किसी बोर्ड मीटिंग में प्रमोशन की घोषणा हुई हो.

यह भी पढ़ें: जब शॉपिंग पर निकला शेर! सुपर मार्केट में घुस मीट के पैकेट पर डाला डाका, स्टोर में मची अफरा तफरी, वीडियो वायरल

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...मुझे उन लोगों पर हंसी आती है जो इस बाबा को फॉलो करते हैं. एक और यूजर ने लिखा...ये तो सीधा सीधा पाखंड है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...हनुमान जी को हिंदी आती है क्या?

यह भी पढ़ें: Rapido वाले ने बीच सड़क महिला को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोस्त के बेटे से पैसे लेने से सब्जी वाले का इनकार, वायरल वीडियो देख छलके आंसू
दोस्त के बेटे से पैसे लेने से सब्जी वाले का इनकार, वायरल वीडियो देख छलके आंसू
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?

Embed widget