एक्सप्लोरर

भाई तो दिलदार निकला! ऑटो वाले ने सड़क पर मनाया बीवी का बर्थडे! केक काट खूब उड़ाए नोट- वीडियो वायरल

Birthday Celebration: वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक साधारण सा ऑटो ड्राइवर अपने जीवनसाथी का जन्मदिन सड़क पर ही मनाता दिखाई देता है.

सोशल मीडिया की दुनिया ऐसी जगह है जहां हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल हो जाता है. कभी कोई वीडियो हंसी से लोटपोट कर देता है तो कभी किसी की भावुक कहानी दिल छू जाती है. लेकिन कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो इंसान की सोच और नजरिए को बदल देते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक साधारण सा ऑटो ड्राइवर अपने जीवनसाथी का जन्मदिन सड़क पर ही मनाता दिखाई देता है. खास बात यह है कि वह न केवल केक काटता है बल्कि नोटों की गड्डी हवा में उछालकर सबको चौंका देता है.

ऑटो वाले ने शानदार अंदाज में मनाया बीवी का बर्थडे

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऑटो ड्राइवर सड़क के किनारे अपनी गाड़ी खड़ी करता है. उसके पास ही उसकी पत्नी खड़ी रहती है. वहां एक छोटी सी बाउंड्री दीवार केक रखा जाता है. जैसे ही बर्थडे सेलिब्रेशन शुरू होता है, ऑटो ड्राइवर अपनी पत्नी से केक कटवाता है. दोनों एक-दूसरे को केक खिलाते हैं और मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं. आसपास मौजूद लोग भी तालियां बजाकर इस खास मौके को यादगार बना देते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Namaste India (@namaste___indians)

सड़क पर उड़ाए नोट

लेकिन असली सरप्राइज तब आता है जब केक कटने के बाद ऑटो ड्राइवर जेब से नोटों की गड्डी निकालता है और उसे हवा में उछाल देता है. नोट उड़ते ही सड़क पर मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं.अचानक वहां का माहौल उत्सव में बदल जाता है. आमतौर पर गरीब तबके का माना जाने वाला ऑटो ड्राइवर जिस अंदाज में अपनी बीवी का जन्मदिन मना रहा था, वह अमीरों के भी बड़े-बड़े जश्न को फीका कर गया.

यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े महिला के गले पर मारा हाथ और सोने की चेन ले उड़े बाइक सवार, बीकानेर का वीडियो वायरल

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई कह रहा है कि यह असली प्यार है. कोई लिख रहा है कि यह इंसान गरीब नहीं बल्कि दिल का बादशाह है. एक यूजर ने कमेंट किया कि जो इंसान अपनी मेहनत की कमाई को इस तरह खुशी-खुशी खर्च करता है, वह सबसे बड़ा अमीर है. वहीं कुछ लोगों ने इसे दिखावा भी बताया लेकिन बहुमत ने इसे दिल छू लेने वाला पल कहा. वीडियो को namaste___indians नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: खड़े-खड़े चकरघिन्नी बन गई BYD की कार, जिसने देखा वीडियो उसने दांतों तले दबा लीं उंगलियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
Video: शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget