एक्सप्लोरर

Video: आनंद महिंद्रा ने शेयर किया मंडे मोटिवेशन का वीडियो, बच्चे की इस हरकत को देखकर लोग हुए हैरान

Viral Video: वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी क्रिब से बाहर आने की कोशिश कर रहा है.

Trending Video: आनंद महिंद्रा भारत के बड़े उद्योगपति हैं, वे अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मोटिवेशनल वीडियो शेयर करते रहते हैं. कभी नए इन्वेंशन तो कभी जुगाड़ के वीडियो उनके हैंडल से वायरल होते ही रहते हैं. ऐसे में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी क्रिब से बाहर आने की कोशिश कर रहा है, बस बच्चे के इसी एफर्ट से आनंद महिंद्रा ने लोगों को मोटिवेट करने का प्रयास किया है.

केज से बाहर आते बच्चे से सीख लेने की दी सलाह

आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक बच्चा अपने पिंजरे नुमा बेड से बाहर निकलने की जद्दोजहद कर रहा है. इस दौरान यह छोटा बच्चा कई बार विफल होता है लेकिन आखिर में जाकर वह बेड से बाहर आ ही जाता है. बस इसी को लेकर आनंद महिंद्रा ने कहा कि अगर यह छोटा बच्चा जो ठीक से चल भी नहीं पाता है, अपने बेड से बिना किसी सहारे के बाहर आ सकता है तो आप लोग क्यों अपनी परेशानियों से भागते हो. आनंद महिंद्रा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा...."सरल. यदि यह बच्चा अपने पालने (पिंजरे!) से बाहर निकलने का रास्ता निकालने में सक्षम था, तो आपको अपने सामने आने वाली बाधाओं से बचने का रास्ता मिल जाएगा" सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब शेयर हो रहा है.

देखें वीडियो https://x.com/i/status/1812724662595363274

नन्ही फीमेल फ्रेंड से मिलने को बच्चे ने लगाए एफर्ट

वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि छोटा बच्चा कैसे अपने पिंजरे नुमा बेड से बाहर आने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है. ऐसा वो सिर्फ इसलिए कर रहा है ताकी वो अपने बेड के बाजू में लगे अपनी दोस्त के बेड पर जा सके. इसमें वह भरसक प्रयास करता है और आखिर में सफल भी हो जाता है. बच्चे का वीडियो कमरे मौजूद उनकी केयरटेकर ने बनाया है.

यूजर्स ने यूं दिए रिएक्शन

@anandmahindra नाम के एक्स अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है जिसे अब तक 1 लाख 36 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बच्चों पे कोई दीवार काम नहीं करती, उनकी रक्षा स्वयं भगवान करते हैं. एक और यूजर ने लिखा...बाधाएं ही इंसान को मजबूत बनाती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अगर इच्छा शक्ति हो तो सब कुछ संभव है.

यह भी पढ़ें: ट्रंप की सुरक्षा के लिए छत पर तैनात थे खतरनाक स्नाइपर, हमलावर को एक सेकेंड में उतार दिया मौत के घाट- वीडियो वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Police Station Viral Video: अरे मेरी भी कंप्लेन लिख लो... खाली पुलिस चौकी देख शराबी बन गया थानेदार, वीडियो देख मजे ले रहे यूजर्स  
अरे मेरी भी कंप्लेन लिख लो... खाली पुलिस चौकी देख शराबी बन गया थानेदार, वीडियो देख मजे ले रहे यूजर्स  
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget