एक्सप्लोरर

ट्रंप की सुरक्षा के लिए छत पर तैनात थे खतरनाक स्नाइपर, हमलावर को एक सेकेंड में उतार दिया मौत के घाट- वीडियो वायरल

अमेरिका में एक संदिग्ध हमलावर ने रैली स्थल के बाहर एक ऊंची जगह से मंच की ओर कई गोलियां चलाईं. गोली ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई और वो बच गए. इसी दौरान हमलावर को मार गिराया गया.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया की एक रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ, एक संदिग्ध हमलावर ने रैली स्थल के बाहर एक ऊंची जगह से मंच की ओर कई गोलियां चलाईं. गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई और वो बच गए. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि तस्वीर में गोली ट्रंप के कंधे के ठीक ऊपर से निकलती हुई, उनके सिर के दाईं ओर हवा में उड़ती हुई दिखाई दे रही है. लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जो अमेरिकी आर्मी की ताकत का बखान चीख चीख कर कर रहा है. 

कमांडो का निशाना देख हैरान रह गए लोग

दरअसल, ट्रंप पर हुए हमले के कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं, इनमें एक और वीडियो वायरल है जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है, पेंसिल्वेनिया में रैली के दौरान सुरक्षा में अमेरिकन फोर्स के ब्लैक कमांडो भी मौजूद थे, ऐसे में जब डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चली तो वहां मौजूद ब्लैक कमांडो ने एक सेकेंड से भी कम समय में हमलावर को मौत के घाट उतार दिया. जो कि अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

पलक झपकते ही कमांडो ने उतारा मौत के घाट

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला करने वाले शख्स की पहचान 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के तौर पर कर ली गई है. शूटर क्रुक्स ने ट्रंप को मारने का भरसक प्रयास किया था लेकिन इस प्रयास को नाकाम किया अमेरिकन फोर्स ने. जैसे ही शूटर ने ट्रंप पर हमला किया वैसे ही वहां सुरक्षा में मौजूद ब्लैक कमांडो ने हमलावर को दूर से ही अपनी स्पेशल स्नाइपर से मौत के घाट उतार दिया. यह घटना एक सेकेंड से भी कम समय में हुई जो कि अमेरिका के सुरक्षा बलों की ताकत की खुली नुमाइश करती दिख रही है. मानों कमांडो ने हमलावर को संदेश दिया हो कि तुम कितने ही बड़े शूटर क्यों ना हों, हमसे ज्यादा खतरनाक कोई नहीं है.

इन कमांडो से भिड़ना मतलब मौत को दावत देना

अमेरिका के कमांडो इतने खतरनाक होते हैं कि दुश्मन इनसे भिड़ने से पहले 100 बार सोचता है, और भिड़ने से पहले वह अपने पापों का घड़ा भी फोड़कर आता है. अमेरिकी कमांडो से भिड़ने का मतलब है कि दुश्मन का दिल अब दुनियादारी से भर चुका है और अब वो परलोक में सुकून चाहता है.

नहीं बख्शते किसी को भी

अमेरिका का सबसे घातक और खतरनाक बल इन्ही कमांडो का होता है, इनकी ट्रेनिंग भी दुनिया की सबसे खतरनाक ट्रेनिंग मानी जाती है, ऐसा माना जाता है कि अमेरिकी फोर्स में 100 में 95 कमांडो तो सेना में शामिल होने से पहले ही रिजेक्ट कर दिए जाते हैं. किसी भी दुश्मन से निपटने के लिए इन कमांडो को अत्यधिक आक्रामक और शारीरिक क्षमताओं वाला माना जाता है. पाकिस्तान के एबटाबाद में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मारने वाले भी इसी कमांडो इकाई का हिस्सा थे. यह कमांडो किसी को भी एक सेकेंड में मौत के घाट उतारने की ताकत रखते हैं.

दुनिया की सबसे बड़ी सेना के तौर पर होती है पहचान

अमेरिका के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है, अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट बताती है कि उसकी सेना में कुल 21.22 लाख से ज्यादा जवान हैं, जो किसी भी दुश्मन को छठी का दूध याद दिला सकते हैं. अमेरिकी सेना में 13 लाख से ज्यादा जवान एक्टिव हैं बाकी फोर्स रिजर्व में अमेरिका के पास मौजूद है. 

यूजर्स ने कहा अमेरिका से भिड़ना मतलब मौत को बुलावा

@ujjwaldeepak नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है, वीडियो में अमेरिकन कमांडो का शक्ति प्रदर्शन देख यूजर्स भी हैरान हैं. लोगों का कहना है कि कोई कितना ही शक्तिशाली क्यों ना हो जाए लेकिन अमेरिका की आर्मी के आगे हर कोई मजबूर है. इन कमांडो को ट्रेनिंग ही ऐसी दी जाती है कि दुश्मन इनसे भिड़ने से पहले अपनी मौत का इंतजाम करके चलता है.

यह भी पढ़ें: Video: दयावान लुटेरे! रोया शख्स तो लूटा हुआ सामान वापस दे गए चोर, देखें अनोखा वीडियो

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: गुजरातियों को भाया नागालैंड, कहा- धरती पर स्वर्ग है ये जगह; वायरल वीडियो
गुजरातियों को भाया नागालैंड, कहा- धरती पर स्वर्ग है ये जगह; वायरल वीडियो
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
प्लेन में कुत्ते की हरकत से फंसे यात्री, पायलट ने कराई वोटिंग; वीडियो वायरल
प्लेन में कुत्ते की हरकत से फंसे यात्री, पायलट ने कराई वोटिंग; वीडियो वायरल
Viral Video: 21 मंजिल तक सिर पर ईंट ढोता दिखा मजदूर, वायरल वीडियो पर उठे सवाल
21 मंजिल तक सिर पर ईंट ढोता दिखा मजदूर, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

वीडियोज

27 का 'दंगल'..BJP का 'अंगद' बल!
Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget