एक्सप्लोरर

Indigo फ्लाइट में डेढ़ घंटे तक बंद रहा AC, भीषण गर्मी से यात्रियों का हुआ बुरा हाल, गत्ते से हवा करते नजर आए- Video

फ्लाइट ने चंडीगढ़ से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी. पहले तो यात्रियों को 10-15 मिनट तक चिलचिलाती धूप में लाइन में खड़ा रखा गया. फिर जब लोग फ्लाइट में दाखिल हुए तो उन्होंने देखा कि ऐसी नहीं चल रहा है.

गर्मी के मौसम में पंखा, ऐसी और कूलर के बिना रहना बहुत कठिन होता है. अगर कुछ सेकंड के लिए पंखा भी बंद कर दिया जाता है, तो लगता है किसी ने उठाकर आग पर बैठा दिया हो. कुछ लोगों की तो गर्मी के मारे हालत भी खराब होने लगती है. अब जरा सोचिए भीषण गर्मी में अगर आपको घंटे या डेढ़ घंटे तक गर्मी में फ्लाइट में सफर करना पड़े और ऐसी भी ना चल रहा हो तो आपका क्या हाल होगा. बेशक गर्मी के मारे हालत पंचर हो जाएगी. ऐसा ही कुछ इंडिगो एयरलाइन्स में सफर कर रहे लोगों के साथ हुआ है.

दरअसल शनिवार को यानी 5 अगस्त को इंडिगो की फ्लाइट (नंबर: 6E7261) में मौजूद यात्रियों को एक बुरी स्थिति का सामना करना पड़ा. इंडिगो फ्लाइट ने चंडीगढ़ से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी. पहले तो यात्रियों को 10-15 मिनट तक चिलचिलाती धूप में लाइन में खड़ा रखा गया. फिर जब लोग फ्लाइट में दाखिल हुए तो उन्होंने देखा कि ऐसी भी नहीं चल रहा है. यात्रियों को लगा कि शायद टेक ऑफ के दौरान ऐसी चल जाए, लेकिन तब भी नहीं चला. लोगों को विमान के उड़ान भरने से लेकर लैंडिंग करने तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा. उनका हाल बेहाल हो गया. 

सख्त कार्रवाई की मांग 

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें लोगों को गत्ते से हवा करते हुए देखा जा सकता है. अमरिंदर सिंह ने ट्विटर पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बताया कि यात्रियों को पूरी यात्रा के दौरान भीषण गर्मी झेलनी पड़ी. उड़ान के दौरान इस समस्या का समाधान नहीं किया गया. एयर होस्टेस ने गर्मी से परेशान यात्रियों को पसीना पोंछने के लिए टिशू पेपर दिए. महिलाएं और बच्चे पूरे सफर में बैचेन दिखाई दिए. सिंह ने कहा कि ये एक बड़ा तकनीकी मुद्दा है. इंडिगो एयरलाइन्स और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि यात्रियों को फिर कभी इस गंभीर परेशानी का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ें: कार ने पहले बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, फिर 10KM तक घसीटता ले गया अपने साथ, सामने आई रुह कंपाने वाली Video     

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flydubai Flight में मचा हड़कंप, सुरक्षित उतरते ही तालियों से गूंजा विमान
Flydubai Flight में मचा हड़कंप, सुरक्षित उतरते ही तालियों से गूंजा विमान
बर्थडे पार्टी के बाद लिफ्ट में फंसे 8 लोग, नेटवर्क भी हुआ गायब :वीडियो वायरल
बर्थडे पार्टी के बाद लिफ्ट में फंसे 8 लोग, नेटवर्क भी हुआ गायब :वीडियो वायरल
एक कचोरी दो समोसा...गैंगरेप पर DU में फूटा गुस्सा, Gen-Z नारों से गूंजा कैंपस
एक कचोरी दो समोसा...गैंगरेप पर DU में फूटा गुस्सा, Gen-Z नारों से गूंजा कैंपस
इक तू ही यार मेरा...तीन मासूम बच्चियों ने खूबसूरत आवाज में गाया गाना
इक तू ही यार मेरा...तीन मासूम बच्चियों ने खूबसूरत आवाज में गाया गाना

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget