एक्सप्लोरर

Zebronics 17,999 रुपये का डॉल्बी एटमॉस साउंडबार लाने वाला पहला भारतीय ब्रांड

कस्टमर्स इस शानदार साउंडबार को 21 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर 17,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं. डुअल ड्राइवर्स वाला ये साउंडबार 450 वॉर्ट्ज का है.

ऑडियो सिस्टम बनाने वाली भारतीय कंपनी जेब्रोनिक्स ने गुरुवार को भारत में डॉल्बी एटमॉस एनेबल्ड साउंडबार को ZEB-Juke Bar 9700 Pro Dolby Atmos के नाम से लॉन्च किया. कंपनी ने कहा, इस साउंडबार को 21 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर 17,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा.

साउंडबार के लॉन्च पर जेब्रोनिक्स के निदेशक प्रदीप दोशी ने कहा, "डॉल्बी एटमॉस ऑडियो वाले साउंडबार को लॉन्च करने वाला पहला भारतीय ब्रांड बनकर रोमांचक अनुभव हो रहा है."

दोशी ने आगे कहा, "हमारे नए लान्च हुए जेडईबी-ज्यूक बार 9700 प्रो डॉल्बी एटमॉस साउंडबार के साथ घर पर बेहतरीन मनोरंजन देने का हम वायदा करते हैं. इसका डिजाइन बेहद ही साधारण सा है, लेकिन इसकी साउंड क्वॉलिटी बेहद दमदार है."

डुअल ड्राइवर्स से लैस है साउंडबार तेज और इफेक्टिव बेस के लिए साउंडबार को 16.51 सेमी. के सबवूफर ड्राइवर से लैस किया गया है.डिवाइस में 5.71 सेमी. क्वॉड और 5.08 सेमी. के डुअल ड्राइवर्स दिए गए हैं, ताकि आवाज दमदार हो और उसमें बारीकी भी हो. साउंडबार 450 वॉर्ट्ज का है.

एचडीएमआई एआरसी को भी सपोर्ट करता है ये साउंडबार साउंडबार के सेटअप की प्रक्रिया भी काफी आसान है और इसकी एक और खासियत यह है कि इसे आसानी दूसरे डिवाइसों के साथ कनेक्ट किया जा सकता है. यानी फोन पर भी आप इसकी म्यूजिक का मजा ले सकते हैं. यूएसबी/एयूएक्स का इस्तेमाल कर आप एचडीएमआई (हाई-डेफिनेशन मल्टीमीडिया इंटरफेस) या ऑप्टिकल इनपुट से बिना किसी परेशानी इसे कनेक्ट कर सकते हैं. सांउडबार में डुअल एचडीएमआई इनपुट के साथ एक एचडीएमआई आउटपुट भी है. यह एचडीएमआई एआरसी को भी सपोर्ट करता है.

डॉल्बह लेबरटीज में इमरजिंग मार्केट के प्रबंध निदेशक पंकज केडिया कहते हैं, "भारतीय उपभोक्ताओं के लिए जेब्रोनिक्स के पहले डॉल्बी-एटमॉस एनेबल्ड साउंडबार पेश करने के लिए हम कंपनी के साथ जुड़कर रोमांचित हैं. जेब्रोनिक्स के यूजर्स अब डॉल्बी एटमॉस के शानदार अनुभव का आनंद हिंदी और अंग्रेजी में लगातार शामिल किए जा रहे गानों के साथ ले सकेंगे."

इन साउंडबार्स से होगा मुकाबला.......

Samsung 5.1 चैनल साउंड बार

Samsung के ब्लूटूथ HW-Q60T/XL साउंडबार (5.1 चैनल) की कीमत 24,999 रुपये (फ्लिप्कार्ट पर) है. यह कुल 360 साउंड आउटपुट के साथ आता है.इसमें एक सब वूफर और एक वाल माउंट साउंड बार मिलता है. लेकिन इसके सेटेलाइट स्पीकर्स नहीं दिए गये हैं. इसके आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं. इसे आप अपने स्मार्टफोन से भी कनेक्ट कर सकते हैं. यह डॉल्बी डिजिटल को सपोर्ट करता है.

JBL 5.1 चैनल साउंड बार

JBL का 5.1 चैनल साउंड बार तीन ऑप्शन में आता है, इसके 300W मॉडल की कीमत 20,999 रुपए है जबकि इसके 450W मॉडल की कीमत 37,999 रुपये है. इसके अलावा यह 510W में भी उपलब्ध है जिसकी 54,999 रुपये है.इस साउंड बार में भी सेटलाइट स्पीकर्स नहीं मिलते, सिर्फ एक माउंटेड साउंड बार और एक सब वूफर आपको मिलेगा. कंपनी का दावा है कि आप इसे अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप, ऑडियो प्लेयर और टीवी के साथ कनेक्ट कर सकते हैं. लेकिन 5.1 चैनल आउटपुट आपको सिर्फ इसके 510W वाले मॉडल में ही मिलेगा, बाकी के दो अन्य मॉडल्स में 2.1 और 3.1 चैनल आउटपुट मिलेगा. यह ट्रू 4K कनेक्टिविटी और सिनेमेटिक साउंड के साथ आता है.

Disney+Hotstar VIP के सब्सक्रिप्शन पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, ऐसे उठा सकते हैं फायदा

इस तारीख को सेल में मिलेगा सबसे सस्ता OnePlus Nord, इस फोन को देता है टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
GTA 6 Storage Size : GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?
GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget