एक्सप्लोरर

YouTube का यूज कर OpenAI अपने AI मॉडल को दे रहा ट्रेनिंग? इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

OpenAI Model: हाल ही में यूट्यूब ने आरोप लगाया था कि ओपनएआई अपने सभी टूल को ट्रेनिंग देने के लिए गूगल और यूट्यूब के डाटा का इस्तेमाल कर रहा है. वहीं अब इसको लेकर एक रिपोर्ट में दावा किया गया है.

Artificial Intelligence: यूटयूब ने ओपनआई पर अपने प्लेटफॉर्म के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है. इसका कहना है कि ओपनएआई अपने टेक्स्ट टू वीडियो टूल की ट्रेनिंग करने के लिए यूट्यूब वीडियोज का यूज कर रहा है. खबरों के मुताबिक, ओपनएआई ने अपना नया मॉडल Whisper डेवलप किया है, जो कि ऑडियो को टेक्स्ट में बदल सकता है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ओपनएआई ने इसी मॉडल का इस्तेमाल कर यूट्यूब से लाखों घंटों के वीडियो को ट्रांसक्राइब किया है.

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, OpenAI को ये पता था कि जो वो कर रहा है, वो कानूनी रूप से गलत हो सकता है, लेकिन उसका मानना था कि वो फेयर यूज के दायरे में है. इतना ही नहीं रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि ओपनएआई के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रोकमैन खुद इस वीडियो इकठ्ठा करने के काम में शामिल थे. इससे पहले यूट्यूब के सीईओ नील मोहन ने एक इंटरव्यू के दौरान ओपनएआई के YouTube वीडियोज इस्तेमाल के आरोप को लेकर विरोध जताया था. 

'ये पॉलिसी का उल्लंघन है...'

यूट्यूब के सीईओ नील मोहन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि ओपनएआई अपने टेक्स्ट टू वीडियो टूल को ट्रेंड करने के लिए यूट्यूब वीडियोज का इस्तेमाल कर रहा है जो कि पॉलिसी का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म पर कंटेंट अपलोड करने वाले क्रिएटर्स को ये  उम्मीद है कि उनके काम का यूज कुछ शर्तों के हिसाब से किया जाएगा.

द वर्ज से बातचीत के दौरान ओपनएआई की प्रवक्ता लिंडसे हेल्ड ने कहा कि कंपनी कई स्रोतों से डेटा इकट्ठा करती है, जिनमें सार्वजनिक और गैर-सार्वजनिक डेटा भी शामिल है. ये डेटा मॉडल्स को दुनिया में समझने में मदद करता है. 

ओपनएआई पर लगे इन आरोपों को लेकर माइक्रोसॉफ्ट ने अभी कुछ नहीं कहा है. माइक्रोसॉफ्ट ही है, जिसने एआई पर सबसे ज्यादा निवेश किया है. 

यह भी पढ़ें:-

खत्म हुआ सस्पेंस! Nothing ने अपनी नई ईयरबड्स सीरीज की लॉन्चिंग डेट का किया ऐलान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smart बातचीत से Agentic AI तक, Amazon Alexa+ भारत में Free लॉन्च
Smart बातचीत से Agentic AI तक, Amazon Alexa+ भारत में Free लॉन्च
2nm टेक्नोलॉजी के साथ MediaTek की नई Chip हुई लॉन्च, जानें क्या खास?
2nm टेक्नोलॉजी के साथ MediaTek की नई Chip हुई लॉन्च, जानें क्या खास?
Fitbit vs Google Pixel Watch: किसकी Battery Life ज्यादा? जानें फर्क
Fitbit vs Google Pixel Watch: किसकी Battery Life ज्यादा? जानें फर्क
Meta One Subscription लॉन्च, WhatsApp से Instagram तक एक ही प्लान
Meta One Subscription लॉन्च, WhatsApp से Instagram तक एक ही प्लान

वीडियोज

Lucknow Hit and Run Case: लव जिहाद के शैतान का डरावना खेल, पब्लिक के सामने गर्लफ्रेंड पर चढ़ा दी कार
हाइवे पर कारों की टक्कर..हादसा भयंकर। Jordan। Amman Accident। Viral News
Janhit with Chitra Tripathi : UPI पर चार्ज, अमेरिका को फायदा ? | UPI Payment Charges | Rahul Gandhi
Janhit With Chitra Tripathi: दो बाबाओं की 'टक्कर', Dhirendra Shastri ने किस बाबा का 'पर्चा' निकाला ?
Saudi-Houthi War Update : सऊदी हूती युद्ध पर ताजा हालात | Middle East Conflict | Yemen | Makka

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-पाकिस्तान सीमा आयोग पर भड़का MEA, कहा- 'गैर-कानूनी और जबरन कब्जा...'
चीन-पाकिस्तान सीमा आयोग पर भड़का MEA, कहा- 'गैर-कानूनी और जबरन कब्जा...'
UP चुनाव: सुभासपा की बड़ी मांग, 35-40 सीटों के साथ डिप्टी CM पद चाहिए
UP चुनाव: सुभासपा की बड़ी मांग, 35-40 सीटों के साथ डिप्टी CM पद चाहिए
IPL 2027 में नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर का नियम? ऑक्शन से पहले आया अपडेट
IPL 2027 में नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर का नियम? ऑक्शन से पहले आया अपडेट
अब इस राज्य में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ से ज्यादा कर चुकी है कमाई
दो राज्यों में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ के हो चुकी है पार
UPI विवाद: राहुल गांधी के बयान पर भड़के BJP अध्यक्ष - ‘विपक्ष की बेचैनी...’
UPI विवाद: राहुल गांधी के बयान पर भड़के BJP अध्यक्ष - ‘विपक्ष की बेचैनी...’
असदुद्दीन ओवैसी के UCC वाले बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार - ‘आप जिन्ना...’
असदुद्दीन ओवैसी के UCC वाले बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार - ‘आप जिन्ना...’
ऑफिस पहुंचकर भी गर्मा गर्म रहेगा टिफिन का खाना, ये तरीके आएंगे काम
ऑफिस पहुंचकर भी गर्मा गर्म रहेगा टिफिन का खाना, ये तरीके आएंगे काम
संजुक्ता पराशर को क्यों कहते हैं असम की आयरन लेडी? अब मिली बड़ी जिम्मेदारी 
संजुक्ता पराशर को क्यों कहते हैं असम की आयरन लेडी? अब मिली बड़ी जिम्मेदारी 
Embed widget