एक्सप्लोरर

Year Ender 2023: बजट सेगमेंट में इस साल छाए रहे ये 5 स्मार्टफोन, अभी सस्ते में ले सकते हैं आप 

इस साल बजट सेगमेंट में कई कंपनियों ने एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च किए. अब इन स्मार्टफोन की कीमत लॉन्च प्राइस से कम हो गई है. अभी इन्हें आप सस्ते में आर्डर कर फायदे में रह सकते हैं.

इस साल बजट स्मार्टफोन में भी कंपनियों ने कर्व्ड डिस्प्ले, ट्रांसपेरेंट डिजाइन, 5G कनेक्टिविटी समेत कई बढ़िया फीचर्स प्रदान किए. हम इस लेख में आपको इस साल के 5 बेहतरीन बजट स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं जिन्हे अब आप सस्ते में खरीद सकते हैं. इसमें वनप्लस, मोटोरोला, इंफीनिक्स आदि के फोन शामिल हैं. 

बेस्ट बजट स्मार्टफोन 

Lava Agni 2 5G: इस फोन में कर्व्ड डिस्प्ले, कर्व्ड ग्लास बैक पैनल, 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर,  MediaTek Dimensity 7050 6nm प्रोसेसर और क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है. स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और दो 2MP के कैमरा मिलते हैं. फ्रंट में 16MP का कैमरा कंपनी ने दिया है. इस साल का ये एक बेस्ट बजट फोन रहा है जिसमें बढ़िया फीचर्स मिलते हैं. फिलहाल आप इसे अमेजन से 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन पर 3000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है.

Infinix GT 10 Pro: इस स्मार्टफोन को गेमिंग फोन के रूप में कंपनी ने टीज किया था. इसमें मीडियाटेक की चिप दी हुई है जो सभी गेम्स को आसानी से हैंडल कर लेती है. स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें प्राइमरी कैमरा 108MP का है. फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है. मोबाइल फोन Dimesity 8050 प्रोसेसर और 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है. फिलहाल मोबाइल फोन की कीमत 21,999 रुपये है.

Samsung Galaxy M34: इस स्मार्टफोन में लावा और इंफीनिक्स जैसे स्पेक्स नहीं हैं लेकिन ये फोन बैटरी लाइफ के मामले में सबसे आगे है. इसमें 6000 एमएएच की बैटरी मिलती है जो आराम से हैवी यूज में भी एक दिन तक चल सकती है. फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 6 और 8GB रैम ऑप्शन मिलता है. स्मार्टफोन की कीमत फिलहाल 18,499 रुपये है.

Moto G84: कम बजट में ये एक हाई परफॉरमेंस देने वाला स्मार्टफोन है. फिलहाल इसकी कीमत 18,999 रुपये है. स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी, Snapdragon 695 प्रोसेसर, 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12GB रैम मिलती है. मोबाइल फोन का डिजाइन लैदर फिनिश के साथ आता है जो एक प्रीमियम लुक देता है.

OnePlus Nord CE 3 Lite: इस साल ये स्मार्टफोन खूब बिका है. इस फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा, Qualcomm Snapdragon 695 5G चिप, 5000 एमएएच की बैटरी 67 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ और 6.72 इंच की डिस्प्ले 120hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है. फिलहाल इस फोन पर 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

AppleGPT: चैटजीपीटी के बाद अब एप्पलजीपीटी! तो एप्पल ने बना लिया अपना जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget