एक्सप्लोरर

AppleGPT: चैटजीपीटी के बाद अब एप्पलजीपीटी! तो एप्पल ने बना लिया अपना जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस?

Apple Generative AI: कई खबरों में ऐसा दावा किया जा रहा है कि एप्पल ने अपना चैटजीपीटी तैयार कर लिया है और उसके कर्मचारी पहले से ही उसका यूज भी कर रहे हैं...

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लेकर प्रतिस्पर्धा लगातार तेज होती जा रही है. ओपनएआई के जेनरेटिव एआई चैटजीपीटी के बाद बड़ी-बड़ी दिग्गज कंपनियां भी एआई की रेस में पीछे नहीं छूटना चाहती हैं. एआई को लेकर गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी टेक दिग्गजों के बाद दुनिया की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी एप्पल भी अब इस रेस में शामिल हो चुकी हैं.

एप्पल के कर्मचारी कर रहे हैं यूज

विभिन्न मीडिया रपटों में बताया जा रहा है कि आईफोन व आईपैड जैसे कई शानदार प्रोडक्ट बेचने वाली टेक कंपनी एप्पल ने अब चैटजीपीटी जैसा अपना जेनरेटिव एआई तैयार किया है. खबरों के अनुसार, एप्पल ने चैटजीपीटी जैसी इंटरनल सर्विस पहले ही तैयार कर ली है, जिसकी मदद से उसके कर्मचारी नए फीचर्स को टेस्ट कर रहे हैं, टेक्स्ट की समरी तैयार कर रहे हैं और उसके द्वारा अब तक सीखे गए डेटा के हिसाब से सवालों के जवाब दे रहे हैं.

जुलाई में भी आई थी ऐसी खबरें

यह पहली बार नहीं है, जब एप्पल के द्वारा जेनरेटिव एआई तैयार करने की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं. इससे पहले इस साल जुलाई में भी इस तरह की खबरें आई थीं. तब बताया गया था कि एप्पल अपने एआई मॉडल पर काम कर रही है. खबरों के अनुसार, एप्पल के इस लार्ज लैंग्वेज मॉडल यानी एलएलएम को Ajax नामक नए फ्रेमवर्क पर तैयार किया गया है.

एप्पल ने खोज निकाला ये तरीका

अब एप्पल ने उसके आईफोन और आईपैड पर रन करने वाले एलएलएम के बारे में एक रिसर्च पेपर फाइल किया है. इस रिसर्च पेपर में बताया गया है कि लिमिटेड डीआरएएम कैपेसिटी वाली किसी डिवाइस पर किस तरह से लार्ज लैंग्वेज मॉडल को रन कराया जा सकता है. दरअसल सीमित डीआरएएम कैपेसिटी के साथ एलएलएम को रन करना संभव नहीं होता है. इसके लिए एप्पल ने एलएलएम को फ्लैश मेमोरी पर स्टोर करने का तरीका निकाला है, जिसे जरूरत पड़ने पर डिवाइस के साथ जोड़ा जा सकता है.

ट्रेनिंग के लिए कर सकती है ये डील

इस बीच कुछ अन्य खबरों में दावा किया जा रहा है कि एप्पल ने अपने जेनरेटिव एआई को ट्रेन करने के लिए कई प्रमुख न्यूज व कंटेंट कंपनियों के साथ बातचीत शुरू की है. इसके लिए कंपनी कई सालों का एग्रीमेंट कर सकती है और 50 मिलियन डॉलर से ज्यादा का भुगतान करने के लिए तैयार है. एप्पल चाहती है कि उसे डील करने वाली न्यूज कंपनी अपने न्यूज आर्टिकल्स के आर्काइव का भी एक्सेस दे.

ये भी पढ़ें: भारत के प्रयासों को नहीं मिली सफलता, रुपये में नहीं हो पा रहा कच्चे तेल के आयात का पेमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget