एक्सप्लोरर

Xiaomi ने भारत में बंद किया अपना फाइनेंशियल कारोबार, कंपनी ने बताई ऐसा करने की वजह

शाओमी ने Mi Pay और Mi Credit एप को अपने एप स्टोर और गूगल प्ले-स्टोर से रिमूव कर लिया है. शाओमी इंडिया के प्रवक्ता बताई ऐसा करने की वजह...

Xiaomi India: चाइनीज स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने भारतीय बाजार में अपने फाइनेंशियल कारोबार को बंद करने की फैसला लिया है. हालांकि कंपनी की ओर  अभी तक इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है. रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी ने Mi Pay और Mi Credit एप को अपने एप स्टोर और गूगल प्ले-स्टोर से रिमूव कर लिया है. Mi Pay और Mi Credit एप को रिमूव करने की जानकारी सबसे पहले अंग्रेजी टेक्नोलॉजी साइट TechCrunch ने दी. इन एप को रिमूव करना यही संकेत देता है कि कंपनी बाजार से अपने फाइनेंशियल कारोबार को समेट रही है.

तीन साल पहले हुई थी Mi Pay की एंट्री

शाओमी ने Mi Pay को तीन साल पहले लॉन्च किया गया था. एमआई पे एप के माध्यम से यूजर्स पैसे ट्रांसफर कर सकते थे. इसके साथ ही कई तरह के अन्य पेमेंट भी कर सकते थे. अब भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के एप्स की लिस्ट से भी Mi Pay एप गायब हो चुका है. बता दें कि टैक्स को लेकर शाओमी के खिलाफ देश में जांच चल रही है.

शाओमी इंडिया के प्रवक्ता का बयान

इस पूरे मामले को लेकर सवाल करने पर शाओमी इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि अन्य मुख्य व्यावसायिक सर्विस पर ध्यान केंद्रित करने के लिए हमने मार्च 2022 में एमआई फाइनेंशियल सर्विसेज को बंद कर दिया है. 4 वर्षों की छोटी अवधि में, हम हजारों ग्राहकों को जोड़ने और सपोर्ट करने में कामयाब रहे थे. हम इस प्रोसेस के दौरान अपने भागीदारों के साथ काम कर रहे हैं और अपने उपभोक्ताओं को सपोर्ट कर रहे हैं. हम भविष्य में अपने उत्पादों और सेवाओं के साथ सभी के लिए नवीनतम टेक्नोलॉजी और इनोवेशन लाना जारी रखेंगे.

Xiaomi के बैंक अकाउंट फ्रीज

खबर यह भी है कि भारत में शाओमी के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है जिनमें करीब की 5,500 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. शाओमी ने इस मामले को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट ने याचिका भी दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने सुनवाई से मना कर दिया है. बता दें, शाओमी के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत केस चल रहा है. कुछ दिन पहले भी एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि शाओमी अपने मैन्यूफैक्चरिंग व्यवसाय को भारत से पाकिस्तान शिफ्ट कर सकती है. हालांकि इस दावे को शाओमी ने सीधे तौर पर खारिज कर दिया था. शाओमी ने कहा था कि यह केवल एक अफवाह है.

यह भी पढ़ें

Google Chrome पर एक साथ चल पाएंगे कई टैब्स, क्रोम के स्लो होने की दिक्कत का गूगल ने ढूंढ लिया समाधान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget