एक्सप्लोरर

फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके

ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान दिखने वाला हर ऑफर असली नहीं होता और हर ऐप भरोसेमंद नहीं होता है. ठग आपकी बैंकिंग जानकारी और पासवर्ड चुराने की कोशिश करते हैं. जानिए फर्जी लिंक और ऐप की पहचान करने के आसान तरीके

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • अनजान ऐप और ऑफर पर तुरंत भरोसा न करें.

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय शानदार ऑफर दिखे या कोई नया ऐप काम का लगे, तो कई बार लोग बिना जांच किए लिंक खोल लेते हैं या ऐप डाउनलोड कर लेते हैं. साइबर ठग इसी जल्दबाजी का फायदा उठाते हैं. वे असली कंपनियों जैसी दिखने वाली वेबसाइट और ऐप बनाते हैं, जिससे लोगों से बैंकिंग डिटेल्स, पासवर्ड और निजी जानकारी हासिल कर सकें. एक छोटी-सी गलती भी नुकसान या पहचान से जुड़ी समस्याओं की वजह बन सकती है, हालांकि कुछ जरूरी संकेतों पर ध्यान देकर ऐसे धोखों से बचने में मदद मिल सकती है.  तो आइए जानते हैं कि किसी वेबसाइट या ऐप की ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके क्या हैं. 

फर्जी वेबसाइट को कैसे पहचानें?

1. वेबसाइट के लिंक को ध्यान से देखें - कई नकली वेबसाइट के नाम असली ब्रांड से मिलते-जुलते होते हैं. जैसे असली वेबसाइट के नाम में एक अक्षर बदल कर या अतिरिक्त शब्द जोड़कर फर्जी लिंक बनाया जा सकता है. इसलिए किसी भी वेबसाइट पर अपनी जानकारी भरने से पहले उसका URL ध्यान से जांचें. 

2. भाषा और डिजाइन पर दें ध्यान - वेबसाइट पर बार-बार डिजाइन की गलतियां, खराब भाषा या कम क्वालिटी वाली तस्वीरें दिखें, तो सावधान रहें. ये संकेत बताते हैं कि वेबसाइट को सही तरीके से तैयार या चेक नहीं किया गया हो सकता है. 

3.  बहुत सस्ते ऑफर से सावधान रहें - अगर किसी महंगे फोन या दूसरे प्रोडक्ट की कीमत अचानक बहुत कम दिखाई दे, तो तुरंत पेमेंट न करें. इसी तरह, बार-बार दिखने वाले काउंटडाउन और अभी खरीदें, वरना मौका निकल जाएगा जैसे संदेशों के दबाव में भी फैसला न लें. 

4. संपर्क की जानकारी जांचें - वेबसाइट पर कंपनी का पता, कस्टमर केयर नंबर या कारोबार से जुड़ी जानकारी उपलब्ध न हो, तो यह फ्रॉड का संकेत है.  ईमेल के आधार पर वेबसाइट को भरोसेमंद न मानें. 

यह भी पढ़ें - दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद

नकली ऐप डाउनलोड करने से पहले क्या चेक करें?

ऐप की परमिशन और रिव्यू देखें

ऐप इंस्टॉल करने से पहले जांचें कि वह कौन-कौन सी परमिशन मांग रहा है. अगर शॉपिंग ऐप कॉन्टैक्ट्स या कॉल लॉग जैसी ऐसी जानकारी मांगता है, जिसकी उसे जरूरत नहीं दिखती, तो सावधान रहें. यूजर रिव्यू भी पढ़ें, लेकिन हर अच्छी रेटिंग को सही न मानें. डाउनलोड की संख्या, रिव्यू और ऐप कितने समय से उपलब्ध है, इन बातों पर भी ध्यान दें. 

Google Play Protect चालू रखें

Android फोन में Google Play Protect ऐप की जांच करने और संभावित नुकसानदेह ऐप की पहचान करने में मदद करता है. इसे चालू रखें और किसी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी जानकारी अच्छी तरह चेक करें. ऑनलाइन सुरक्षा के लिए सबसे जरूरी है कि किसी भी ऑफर या अनजान ऐप पर तुरंत भरोसा न करें. वेबसाइट का लिंक, ऐप की परमिशन और यूजर रिव्यू जांचने की आदत आपको डिजिटल धोखाधड़ी से बचाने में मदद कर सकती है. 

यह भी पढ़ें - Microwave की सफाई में न करें ये गलतियां, खराब हो सकती है परफॉर्मेंस

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
Advertisement

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget