एक्सप्लोरर

Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास

Motorola Signature 27 अपने नए डिजाइन और अलग कैमरा सेटअप के चलते चर्चा में है. IMC 2026 में दिखाए गए इस फोन में Snapdragon का नया चिपसेट और 200MP पेरिस्कोप कैमरा भी मिलेगा. जानिए इसके खास फीचर्स

स्मार्टफोन मार्केट में फोन की पहचान उसके फीचर्स के साथ डिजाइन से भी होती है. कई बार अलग-अलग कीमत वाले फोन देखने में काफी हद तक एक जैसे लगते हैं. खासकर फोन के पीछे दिया गया कैमरा सेटअप और बैक पैनल अक्सर एक जैसे दिखते हैं. इसी बीच Motorola के नए फोन Signature 27 में कंपनी ने इस पुराने तरीके से कुछ अलग करने की कोशिश की है. इस फोन को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 में दिखाया गया है. कंपनी इसे पिछले महीने ही ग्लोबल मार्केट में पेश कर चुकी है और अब यह भारत में भी आने वाला है. फोन में नए डिजाइन के साथ कैमरा और साउंड टेक्नोलॉजी पर भी खास ध्यान दिया गया है. 

Motorola Signature 27 का डिजाइन कितना अलग है?

Motorola Signature 27 के पीछे लगे कैमरों का डिजाइन बाकी फोन से इसे अलग बनाता है. फोन के ऊपरी हिस्से में चौड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. इसमें तीन कैमरा लेंस एक लाइन में हैं, जबकि इनके नीचे दो गोल हिस्से भी दिखाई देते हैं. Motorola ने इस बार अपने पुराने डिजाइन से हटकर नया लुक देने की कोशिश की है.फोन हल्के ऑलिव ग्रीन रंग में नजर आया है. इसके पीछे की सतह पर खास तरह की बनावट दी गई है, जो रोशनी पड़ने पर चमकती है. कैमरे के आसपास का हिस्सा भी फोन के कलर जैसे ही है, जबकि इसके किनारे मेटल जैसे दिखाई देते हैं. इसके अलावा, कैमरा मॉड्यूल पर Bang & Olufsen का नाम भी दिया गया है. 

Bang & Olufsen के साथ नई पार्टनरशिप

Motorola Signature 27 की एक खास बात इसका ऑडियो सिस्टम है. कंपनी के मुताबिक, यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Bang & Olufsen की ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई है. इससे फोन में ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर कंपनी का फोकस दिखाई देता है. 

यह भी पढ़ें - स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा

प्रोसेसर और कैमरे में क्या मिलेगा?

Motorola ने पुष्टि की है कि इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिलेगा. इसके साथ ग्लोबल मॉडल में ArcticMesh कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें नया वेपर चैंबर और दूसरे थर्मल मटेरियल इस्तेमाल किए गए हैं. इसके पीछे 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 910 प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. फोन में Video Enhancement Engine भी मिलेगा, जो AI की मदद से वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान सीन को समझकर रंगों को एडजस्ट करता है. 

भारत में कब और कितनी होगी कीमत?

भारतीय वेरिएंट के डिस्प्ले, बैटरी और बाकी हार्डवेयर की पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. कंपनी ने भारत में इसकी कीमत और बिक्री की तारीख भी घोषित नहीं की है. फोन का डिजाइन और शुरुआती फीचर्स जरूर सामने आ गए हैं, लेकिन इसकी असली परफॉर्मेंस समझने के लिए टेस्ट का इंतजार करना होगा. 

यह भी पढ़ें - घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Advertisement

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget