बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
बिना Internet और SIM के चलने वाले मैसेजिंग Apps पर सरकार की नजर है. जैक डोर्सी के बिटचैट समेत कई पॉपुलर ऐप्स पर Ban इससे यूजर्स की प्राइवेसी पर क्या असर होगा? जान लीजिए पूरी खबर.

- जैक डोर्सी का Bitchat ऐप इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय ने हटाया।
- यह ऐप ब्लूटूथ से बिना इंटरनेट आस-पास संदेश भेजता था।
- दिल्ली इंटरनेट बंदी में इसका उपयोग चर्चा में रहा।
- Briar जैसे कुछ अन्य ऑफलाइन ऐप भी प्रतिबंधित।
बिना इंटरनेट मैसेज भेजने वाले ऐप Bitchat को भारत के ऐप स्टोर से हटा दिया गया है. Twitter यानी X के को-फाउंडर जैक डोर्सी का यह ऐप ब्लूटूथ के जरिए आसपास के फोन को जोड़ता था. इसलिए Mobile Data, Wi-Fi या Network Tower के बिना भी मैसेज भेज सकता था. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की मांग के बाद Apple ने इसे India App Store से हटाया. Google Play Store पर भी ऐप अब नजर नहीं आ रहा है.
बता दें फिलहाल इस ऐप को लेकर चर्चा इसलिए भी है क्योंकि दिल्ली में Internet Service पर रोक के दौरान प्रदर्शनकारियों ने Bitchat जैसे Offline मैसेजिंग App इस्तेमाल किए थे. इसके अलावा अगर ऐसे और भी Apps नजर आते हैं सरकार की ओर से उन्हें भी बैन किया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं इस बारे में पूरी खबर.
Bitchat को भारत में क्यों हटाया गया?
Bitchat आम Chat Apps की तरह मैसेज किसी Company के Central Server के जरिए नहीं भेजता. यह Bluetooth Low Energy यानी BLE का इस्तेमाल कर आसपास मौजूद Phone के बीच एक Mesh Network बनाता है. मैसेज एक Device से दूसरे Device तक आगे बढ़ सकता है बशर्ते बीच में App इस्तेमाल करने वाले दूसरे फोन हों. इसलिए Internet या Mobile Network बंद होने पर भी सीमित इलाके में बातचीत हो सकती है.
यही तरीका इसे WhatsApp और Telegram से अलग बनाता है जिन्हें इस्तेमाल के लिए Internet Connection चाहिए. जैक डोर्सी ने 3 अक्टूबर को Apple का नोटिस शेयर किया था. उसमें कहा गया कि MeitY की मांग पर ऐप को India App Store से हटाया जा रहा है. रिपोर्टों के अनुसार यह कदम IT Act की धारा 69A के तहत आया और Google Play से भी ऐप हट गया.

Briar और Bridgefy जैसे ऐप भी हैं
Bitchat अकेला ऐसा ऐप नहीं है जो Internet के बिना मैसेज भेजने की सर्विस देता है. Briar भी ऑफलाइन बातचीत के लिए Bluetooth और लोकल Wi-Fi का इस्तेमाल कर सकता है जबकि Bridgefy आसपास के फोन के बीच Bluetooth बेस्ट मैसेजिंग देता है. लेकिन फिलहाल इनमें से किसी App को लेकर सरकार की ओर से Bitchat जैसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है.
आपको बता दें Briar का नाम मई 2023 में भारत में ब्लॉक किए गए 14 मैसेजिंग Apps की लिस्ट में आया था. उस लिस्ट में BChat और Element जैसे ऐप भी थे. यानी इनके लिए Government को अलग से आदेश जारी करने की जरूरत इसलिए भी नहीं है क्योंकि यह Apps पहले से ही बैन हैं. लेकिन Bridgefy केइस लिस्ट में नहीं है और न ही उसे लेकर अभी कोई नया आदेश जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें: प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
Phone में पहले से है तो क्या होगा?
App को Store से हटाने का मतलब आम तौर पर नए Users के लिए Download रोकना है. इससे पहले से Install App फोन से अपने आप नहीं हटेगा. Bitchat की तरह Bluetooth Mesh पर चलने वाले App में, अगर App फोन में मौजूद है और आसपास दूसरे यूजर्स भी उसका इस्तेमाल कर रहे हैं. तो Local Network पर मैसेज भेजे जा सकते हैं.
लेकिन App Update, Support शायद न मिले. Apple के नोटिस में कहा गया कि App भारत के Store से हटेगा जबकि दूसरे देशों के Store में users के लिए यह उपलब्ध रहेगा. यूजर्स को अनजान वेबसाइट से APK या फाइल डाउनलोड करने से बचना चाहिए. क्योंकि उसमें Safety Risk हो सकता है. फिलहाल भारत में Bitchat की नई डाउनलोड के लिए मौजूद नहीं है. बाकी ऑफलाइन चैट ऐप्स को लेकर अभी सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें: घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान





















