एक्सप्लोरर

Xiaomi 12 सीरीज के लॉन्च से पहले स्पेशिफिकेशन लीक, 67 वॉट के फास्ट चार्जर समेत मिल सकते हैं ये फीचर

Xiaomi 12 Series Smartphone: हाल ही में एक और लीक में सामने आया था कि Xiaomi 12 Pro 120 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है.

Xiaomi 12, Xiaomi 12X, Xiaomi 12 Pro: शियोमी एक नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है. इसमें Xiaomi 12, Xiaomi 12X, और Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन हो सकते हैं. इसके बारे में अब तक कई लीक सामने आ चुके हैं. एक नए अपडेट में Xiaomi 12 स्टैंडर्ड एडिशन को कथित तौर पर कंपलसरी सर्टिफिकेट ऑफ चाइना (3C) वेबसाइट पर मॉडल नंबर 2201123C के साथ देखा गया है. लिस्टिंग से स्मार्टफोन के चार्जिंग टाइप का भी पता चलता है. Xiaomi 12 वैनिला मॉडल की पुष्टि कंपनी द्वारा हाल ही में की गई थी, इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC दिया जाएगा. स्मार्टफोन को 28 दिसंबर को एक लॉन्च इवेंट में पेश करने की तैयारी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 5G स्मार्टफोन होंगे. Xiaomi 12 वैनिला मॉडल 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से साथ आ सकता है. इसके अलावा हाल ही में एक और लीक में सामने आया था कि Xiaomi 12 Pro 120 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है. हालांकि शियोमी की तरफ से इन फोन्स के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल के आखिर में होने वाले इवेंट में इन फोन्स को लॉन्च किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp New Feature: अगर कोई मैसेज का लेगा स्क्रीनशॉट तो व्हाट्सऐप भेजेगा नोटिफिकेशन, कंपनी कर रही इस फीचर पर काम

रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि Xiaomi 12 4500mAh की बैटरी के साथ आएगा. इसके अलावा यह भी सामने आया है कि इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा. वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा. 

यह भी पढ़ें: Redmi Note 10 Pro Max: 6GB रैम और 5 कैमरे वाले फोन को 5000 रुपये से भी कम में खरीदने का ऑफर, जानिए कहां से और कैसे

फोन के एक OLED पैनल के साथ आ सकता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और सेल्फी कैमरे के लिए एक पंच-होल को सपोर्ट करेगा. फोन कंपनी के MIUI 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा. इसके अलावा इस स्मार्टफोन सीरीज के अलग अलग केस भी लीक होने की बात सामने आई है, एक केस में इसके रियर कैमरे राउंड सेप में हैं तो दूसरे केस में एक रेक्टेंगल की सेप में हैं.

यह भी पढ़ें: बदल जाएगा आईफोन का लुक, iPhone 14 Pro में नॉच की जगह होगा पंच होल डिस्प्ले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorilla Glass में ऐसा क्या, जो फोन की स्क्रीन को टूटने नहीं देता? मजबूती जानकर रह जाएंगे हैरान
Gorilla Glass में ऐसा क्या, जो फोन की स्क्रीन को टूटने नहीं देता? मजबूती जानकर रह जाएंगे हैरान
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
पुराने iPhone के मिलेंगे अच्छे पैसे! Apple देगा जबरदस्त एक्सचेंज वैल्यू, जानिए कैसे उठाएं फायदा
पुराने iPhone के मिलेंगे अच्छे पैसे! Apple देगा जबरदस्त एक्सचेंज वैल्यू, जानिए कैसे उठाएं फायदा
नए बच्चों को कैसे भोंट बुद्धि बना रहा एआई, क्यों Gen-Z में कम देखने को मिल रहा IQ?
नए बच्चों को कैसे भोंट बुद्धि बना रहा एआई, क्यों Gen-Z में कम देखने को मिल रहा IQ?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget