एक्सप्लोरर

बदल जाएगा आईफोन का लुक, iPhone 14 Pro में नॉच की जगह होगा पंच होल डिस्प्ले

iPhone 14 Update: आईफोन 14 प्रो (iPhone 14 Pro) पुराने मॉडल से अलग होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें अब नॉच स्क्रीन की जगह पंच होल डिस्प्ले देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं क्या है इससे जुड़ी पूरी खबर.

iPhone 14 Update: आईफोन 14 प्रो (iPhone 14 Pro) की लॉन्चिंग का इंतजार लोगों को बेसब्री से है, इसकी रिलीज डेट को लेकर मीडिया में लगातार अटकलें लगाई जा रहीं हैं. इसके फीचर्स पर भी खूब चर्चा हो रही है. इस बीच खबर आई है कि एपल (Apple) अपने इस नए मॉडल के डिजाइन में काफी बदलाव लेकर आएगा. ये डिजाइन पुराने मॉडल से अलग होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, आईफोन 14 प्रो में अब नॉच स्क्रीन की जगह पंच होल डिस्प्ले देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं क्या है इससे जुड़ी पूरी खबर.

एपल के लिए सैमसंग कर रही है काम

रिपोर्ट्स के मुताबिक एपल ने नए मॉडल में पंच होल स्क्रीन के लिए सैमसंग को काम करने के लिए कहा है. सैमसंग ने इस डिस्प्ले पर काम भी शुरू कर दिया है. ऐसा कहा जा रहा है कि OLED पैनल में पंच होल के लिए लेजर-कटिंग करने को Philoptics और Wonik IPS  से मशीनें भी मिल गईं हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि सैममसंग IPhone 14 के डिस्प्ले के लिए HIAA (होल-इन-एक्टिव-एरिया) टेक्निक का इस्तेमाल कर सकता है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सैमसंग किस तरह का डिस्प्ले एपल को देती है, क्योंकि खुद सैमसंग अपनी गैलेक्सी सीरीज के S10 में इसी टेक्निक का इस्तेमाल कर रहा है.

ये भी पढ़ें : Google Tips: इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो गूगल पर कुछ भी सर्च करना होगा तेज और आसान

कैसी होगी स्क्रीन

रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले आईफोन 14 प्रो में  6.7 इंच का स्क्रीन देखने को मिल सकता है. हालांकि इसे लेकर कंपनी की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है.

2017 से है नॉच डिस्प्ले

बता दें कि एपल ने 2017 में आईफोन एक्स (iPhone X) के साथ नॉच डिस्प्ले के शुरुआत की थी. अभी आईफोन 13 में भी यही डिस्प्ले है. पर अब कंपनी ने इसमें बदलाव लाने का फैसला कर लिया है.  

ये भी पढ़ें : 5G Benefits: जानिए कैसे नए साल में 5जी टेक्नोलॉजी से बदल जाएगी आपकी जिंदगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?
ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1
ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1
Stockity क्या है? ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें
Stockity क्या है? ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget