एक्सप्लोरर

क्या टैरिफ बढ़ने के बाद iPhone भी हो जाएगा महंगा? जानें Apple के सीईओ Tim Cook क्या कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आने वाले प्रोडक्ट्स पर '145% तक टैरिफ' लगाने की घोषणा की थी. इससे Apple जैसी कंपनियों पर बड़ा असर पड़ सकता था.

iPhone खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक जरूरी खबर है. अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के बीच iPhone की कीमतें बढ़ सकती हैं या नहीं, इस पर Apple के CEO टिम कुक ने बड़ा बयान दिया है.

टिम कुक ने बताया कि अभी तक अमेरिका द्वारा चीन पर लगाए गए टैरिफ्स (आयात शुल्क) का कंपनी की कमाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है. मार्च तिमाही में Apple ने अपनी सप्लाई चेन को बेहतर तरीके से संभाल कर इन बढ़ी हुई लागतों को काबू में रखा. लेकिन आने वाले महीनों में क्या होगा, इसको लेकर वो भी पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं.

उन्होंने साफ कहा कि अगर टैरिफ की मौजूदा स्थिति में कोई बदलाव नहीं होता है, तो कंपनी को करीब 900 मिलियन डॉलर (करीब 7,500 करोड़ रुपये) का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है.

क्या iPhone की कीमतें बढ़ेंगी?

फिलहाल नहीं, Apple ने अब तक ये बढ़ी हुई लागत खुद वहन की है और ग्राहकों पर इसका असर नहीं पड़ने दिया है. टिम कुक ने कहा, “हमारी टीम ने सप्लाई चेन को बहुत अच्छे से संभाला है, और हम आगे भी ऐसा करते रहेंगे.”

यानी Apple अभी iPhone की कीमतें नहीं बढ़ा रहा, लेकिन अगर हालात ज्यादा बिगड़े, तो कीमतों में इजाफा हो सकता है.

Apple ने बनाया बैकअप प्लान

Apple पहले से ही चीन पर निर्भरता कम कर रहा है. कंपनी ने अपने कई प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग भारत और वियतनाम में शिफ्ट कर दी है. भारत में अब अमेरिका के लिए बिकने वाले आधे से ज्यादा iPhones बन रहे हैं. वहीं MacBook, iPad, AirPods और Apple Watch जैसे प्रोडक्ट्स वियतनाम में तैयार हो रहे हैं. टिम कुक ने कहा, 'हमने ये पहले ही समझ लिया था कि एक ही देश पर निर्भर रहना बड़ा जोखिम है. इसलिए हमने सप्लाई चेन को अलग-अलग देशों में फैलाया है.'

ट्रंप की नीति और बढ़ते टैरिफ का खतरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आने वाले प्रोडक्ट्स पर '145% तक टैरिफ' लगाने की घोषणा की थी. इससे Apple जैसी कंपनियों पर बड़ा असर पड़ सकता था. हालांकि कुछ ही दिन बाद ट्रंप प्रशासन ने स्मार्टफोन, कंप्यूटर और टेक प्रोडक्ट्स को इससे फिलहाल छूट दे दी, ताकि कंपनियों को अपना उत्पादन चीन से बाहर शिफ्ट करने का समय मिल सके.

लेकिन ये छूट हमेशा के लिए नहीं है. आने वाले समय में अमेरिका फिर से टैरिफ बढ़ा सकता है, जिससे iPhones और दूसरे गैजेट्स की कीमतें बढ़ सकती हैं. फिलहाल iPhone की कीमतें स्थिर हैं, लेकिन ये कब तक रहेंगी, इसका कोई भरोसा नहीं. टैरिफ और अंतरराष्ट्रीय व्यापार नीति में बदलाव के साथ Apple की रणनीति भी बदल सकती है. अगर लागत ज्यादा बढ़ी, तो इसका असर ग्राहकों की जेब पर भी पड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget