एक्सप्लोरर

Samsung Phone : स्क्रीन पर अचानक दिखने लगीं छोटी लाइट्स? Samsung यूजर्स जान लें वजह

Samsung के कुछ स्मार्टफोन स्क्रीन पर छोटी-छोटी चमकती लाइट्स दिखाई देती हैं. इन्हें देखकर आप भी सोच सकते हैं कि कहीं फोन के डिस्प्ले में कोई खराबी तो नहीं है. जानिए ये लाइट्स क्यों दिखाई देती हैं.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • विभिन्न मॉडलों में डॉट्स अलग, इन्हें बंद करना संभव नहीं.

Samsung Phone : स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय कई बार ऐसी चीजें नजर आती हैं, जिन पर पहली बार में पहचान पाना मुश्किल होता है. खासकर जब डिस्प्ले पर अचानक छोटी-छोटी लाइट्स चमकने लगें. Samsung के कई यूजर्स ने भी अपने फोन में ऐसी लाइट्स नजर आने की जानकारी दी है. फोन की स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में कॉल के दौरान एक या एक से ज्यादा छोटे चमकते डॉट्स दिखाई देते हैं. इन्हें देखकर ऐसा लग सकता है कि डिस्प्ले में कोई खराबी आ गई है, लेकिन असल में इनका संबंध फोन के एक खास सेंसर से है. Samsung के मुताबिक, ये लाइट्स किसी मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट का संकेत नहीं हैं, बल्कि फोन के सामान्य कामकाज का हिस्सा हैं. तो आइए जानते हैं कि फोन की स्क्रीन पर छोटे-छोटे डॉट्स क्यों दिखाई देते हैं. 

फोन की स्क्रीन पर क्यों दिखाई देते हैं छोटे-छोटे डॉट्स?

Samsung के कुछ स्मार्टफोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर डिस्प्ले के नीचे लगाया गया है. यही सेंसर फोन कॉल के दौरान यह पता लगाने का काम करता है कि फोन किसी चीज या चेहरे के कितना करीब है. जब यूजर फोन को कान के पास ले जाता है, तो यह सेंसर स्क्रीन को बंद कर देता है. इससे बातचीत के दौरान गलती से स्क्रीन टच होने या कोई दूसरा फीचर एक्टिव होने की आशंका कम हो जाती है. इस सेंसर की तकनीक इंफ्रारेड किरणों पर काम करती है. सेंसर स्क्रीन के पीछे से इंफ्रारेड किरणें भेजता है और उनका रिफ्लेक्शन पहचानकर दूरी का अंदाजा लगाता है. इसी प्रक्रिया के दौरान कुछ परिस्थितियों में स्क्रीन पर छोटी चमकती लाइट्स दिखाई दे सकती हैं. 

यह भी पढ़ें - Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत

Samsung के अलग-अलग फोन में दिखते हैं अलग डॉट्स

Samsung के सभी स्मार्टफोन में ये डॉट्स एक जैसे नहीं दिखते है. इस तरह के डॉट्स सबसे पहले Galaxy S10 सीरीज में देखने को मिले थे. इन फोन में कंपनी ने प्रॉक्सिमिटी सेंसर को डिस्प्ले के नीचे लगाया था. इसके बाद Galaxy S20 और S21 सीरीज के कुछ यूजर्स ने स्क्रीन पर दो चमकती हुई लाइट्स दिखाई देने की जानकारी दी. वहीं,Galaxy S21 FE में दो डॉट्स नजर आते हैं, लेकिन ये चमकते नहीं हैं, बल्कि एक ही जगह बने रहते हैं. इसके अलावा Galaxy S23 में चार डॉट्स और Galaxy S25 FE में तीन हरे डॉट्स दिखाई देने की जानकारी सामने आई है. 

क्या इन लाइट्स को बंद कर सकते हैं?

Samsung के अनुसार, ये डॉट्स प्रॉक्सिमिटी सेंसर के नॉर्मल तरीके से काम करना का हिस्सा हैं. ऐसे में कंपनी इन्हें किसी खराबी के तौर पर नहीं देखती और इन्हें ठीक करने  या बंद करने के लिए अलग से कोई तरीका नहीं देती है,हालांकि हर Samsung फोन में यह स्थिति देखने को नहीं मिलती है. Galaxy S24 Ultra, S25 Ultra और S26 Ultra जैसे नए फ्लैगशिप मॉडल में इन डॉट्स के दिखाई देने की जानकारी नहीं है. 

यह भी पढ़ें - कीबोर्ड के साथ माउस भी डेवलपर स्पेशल, Logitech ने पेश किया नया एडिशन

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

PC Speed Boost: PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम
PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम
Air Purifier: एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें
एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें
Moon AI Supercomputer: चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट
चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Advertisement

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget