एक्सप्लोरर

शादीशुदा लेकिन दिल है आवारा! डेटिंग ऐप्स पर क्यों धड़ल्ले से एक्टिव हैं Married Men? सामने आई हैरान करने वाली वजह

Married Men on Dating Apps: कभी डेटिंग ऐप्स को ज़िंदगी में प्यार ढूंढने का डिजिटल हल माना जाता था. लेकिन अब, खासकर युवाओं और मिलेनियल्स के बीच इन ऐप्स का जादू धीरे-धीरे खत्म होता दिख रहा है.

Married Men Active on Dating Apps: कभी डेटिंग ऐप्स को दौड़-भाग की ज़िंदगी में प्यार ढूंढने का डिजिटल हल माना जाता था. लेकिन अब, खासकर युवाओं और मिलेनियल्स के बीच इन ऐप्स का जादू धीरे-धीरे खत्म होता दिख रहा है. सुरक्षा को लेकर चिंता, थकान और रियल लाइफ कनेक्शन की चाह ने कई युवाओं को इन ऐप्स से दूर कर दिया है. लेकिन अब एक नया खुलासा सामने आया है जो बताता है कि शायद लोग इन ऐप्स को इसलिए भी छोड़ रहे हैं क्योंकि उनके पार्टनर पहले से शादीशुदा हो चुके हैं.

सर्वे में हुआ खुलासा

एक हालिया सर्वे (YouGov और Institute for Family Studies द्वारा) के अनुसार, 18 से 39 वर्ष के 2000 अमेरिकी युवाओं में से 11% शादीशुदा लोग भी डेटिंग ऐप्स का उपयोग कर रहे हैं. यह संख्या कुंवारे यूज़र्स (14%) से बहुत कम नहीं है जो इस बात पर सवाल उठाती है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर सच में कौन लोग हैं?

शादीशुदा लोगों की डेटिंग ऐप्स पर आने की वजह

हालांकि 40 साल से कम उम्र के ज़्यादातर यूज़र्स (76%) अभी अविवाहित हैं लेकिन लगभग हर चौथा यूज़र शादीशुदा है. और इसमें सबसे ज़्यादा संख्या पुरुषों की है. 18% शादीशुदा पुरुष डेटिंग ऐप्स पर हैं जबकि महिलाओं में ये संख्या सिर्फ 6% है और यह सिर्फ अफेयर की बात नहीं है. कुछ लोग दोस्ती या इमोशनल कनेक्शन के लिए भी ऐप्स पर आते हैं. सर्वे में शादीशुदा यूज़र्स में से 38% ने कहा कि वे केवल दोस्ती चाहते हैं ना कि रोमांस या बेवफाई.

कौन लोग हैं ज़्यादा एक्टिव

जानकारी के मुताबिक, जिनकी सालाना आमदनी $100,000 से ज़्यादा है, वे कम कमाने वालों की तुलना में दोगुनी बार डेटिंग ऐप्स पर पाए गए हैं. इसके अलावा शादीशुदा डेमोक्रेट्स (14%) और रिपब्लिकन (15%) लगभग बराबरी पर हैं. दिलचस्प बात यह है कि जिन शादीशुदा कपल्स के बच्चे हैं, वे ऐप्स पर ज़्यादा एक्टिव पाए गए हैं.

ऐप्स पर आना कितना सफल

आश्चर्य की बात यह है कि 80% शादीशुदा यूज़र्स को ऐप्स से वही मिला जो वे चाहते थे, चाहे वो ध्यान हो, दोस्ती हो या फ्लर्ट. यह आंकड़ा अविवाहितों की तुलना में दोगुना है (39%). ऐप्स पर एक्टिव शादीशुदा लोगों में जीवन से असंतोष ज्यादा देखा गया. फिर भी, उनकी मानसिक स्थिति या खुशी में कोई बड़ा फर्क नहीं पाया गया.

यह भी पढ़ें:

ये हैं पाकिस्तान की टॉप 5 Female Youtubers जिनकी कमाई जान उड़ जाएंगे आपके होश!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स
4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स
वंदे भारत कवच ब्रेकिंग सिस्टम से लैस, 160 की स्पीड में खुद कैसे रुकेगी ट्रेन?
वंदे भारत कवच ब्रेकिंग सिस्टम से लैस, 160 की स्पीड में खुद कैसे रुकेगी ट्रेन?
फ्रिज चलाने के लिए कितने Solar Panel की जरूरत होती है? जानें पूरा हिसाब
फ्रिज चलाने के लिए कितने Solar Panel की जरूरत होती है? जानें पूरा हिसाब
आपके फोन में NFC है या नहीं, जानें इससे कौन-कौन से काम हो सकते हैं?
आपके फोन में NFC है या नहीं, जानें इससे कौन-कौन से काम हो सकते हैं?

वीडियोज

SAHARANPUR MOSQUE ROW: 115 साल पुरानी मस्जिद के दावे से लेकर बुलडोजर एक्शन तक, समझिए पूरा विवाद!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, कुएं के सैंपल लिए
सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, कुएं के सैंपल लिए
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
इंग्लैंड टीम में हुई केविन पीटरसन की एंट्री, मिली बहुत बड़ी जिम्मेदारी
इंग्लैंड टीम में हुई केविन पीटरसन की एंट्री, मिली बहुत बड़ी जिम्मेदारी
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
फ्रीज में सिर, कटी हुई उंगली... गुवाहाटी फ्लैट में महिला की लाश और पति का सरेंडर
फ्रीज में सिर, कटी हुई उंगली... गुवाहाटी फ्लैट में महिला की लाश और पति का सरेंडर
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
सत्य निकेतन हादसा: रेखा सरकार का पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
सत्य निकेतन हादसा: पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget