एक्सप्लोरर

अगर बिक गया TikTok तो कौन होगा खरीदार? रेस में ये बड़े नाम हैं सबसे आगे

अमेरिका में TikTok को अपना संचालन जारी रखने के लिए अमेरिकी कंपनी के हाथों बिकना पड़ेगा. राष्ट्रपति ट्रंप इसे लेकर कई लोगों के साथ चर्चा कर रहे हैं और अगले एक महीने में इसका फैसला होने की उम्मीद है.

अमेरिका में बैन से बची शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok बिकने के लिए तैयार है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह TikTok खरीदने के लिए कई लोगों के संपर्क में हैं और अगले 30 दिनों में इसके भविष्य का फैसला हो जाएगा. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कई लोगों से इस बारे में बात की है और उन्होंने इसे खरीदने के लिए खासा उत्साह दिखाया है. आइये जानते हैं कि कौन-कौन TikTok को खरीदना चाहता है और किसका नाम सबसे आगे चल रहा है.

संभावित खरीदारों में शामिल हैं ये नाम

TikTok के संभावित खरीदारों में कई बड़े नाम शामिल हैं. इनमें अमेरिकी अरबपति एलन मस्क, यूट्यूबर MrBeast, ऑरेकल के प्रमुख लैरी एलिसन और अरबपति निवेशक Frank McCourt आदि का नाम शामिल हैं. कुछ दिन पहले खबरें आई थीं कि चीन एलन मस्क को TikTok बेच सकता है, वहीं MrBeast ने खुद इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी. लैरी एलिसन का नाम खुद ट्रंप ने आगे किया था तो McCourt भी इसे खरीदने के इच्छुक दिख रहे हैं. उन्होंने इस संबंध में कई इंटरव्यू भी दिए हैं.

ऑरेकल और माइक्रोसॉफ्ट का नाम चल रहा आगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ऑरेकल और माइक्रोसॉफ्ट समेत कई बाहरी निवेशकों के साथ TikTok के भविष्य को लेकर चर्चा कर रहा है. अगर सौदा होता है तो TikTok की मालिकाना कंपनी बाइटडांस की इसमें माइनॉरिटी हिस्सेदारी रहेगी, जबकि अमेरिकी कंपनी के पास आधे से ज्यादा हिस्सेदारी आ जाएगी. अगर ऑरेकल के साथ यह सौदा पूरा होता है तो TikTok के एल्गोरिद्म, डेटा कलेक्शन और सॉफ्टवेयर अपडेट अमेरिकी कंपनी के हिस्से आ सकते हैं.

यह रह सकती है सौदे की कीमत

बातचीत की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि बाइटडांस को 200 बिलियन डॉलर में यह सौदा होने की उम्मीद है. अभी इस सौदे की शर्तों को लेकर काम जारी है और अभी तक किसी भी अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंचा जा सका है.

ये भी पढ़ें-

Gaming के लिए चाहिए किफायती फोन? 15,000 रुपये से कम में मिलेंगे ये दमदार ऑप्शन, 5G कनेक्टिविटी से भी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram पर बिना हाथ लगाए कैसे देखें Reels? जानिए ये आसान तरीका
Instagram पर बिना हाथ लगाए कैसे देखें Reels? जानिए ये आसान तरीका
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
तबाही से बचा लेगी यह टेक्नोलॉजी, जापान ने बनाया भूकंप आते ही हवा में उठ जाने वाला घर
तबाही से बचा लेगी यह टेक्नोलॉजी, जापान ने बनाया भूकंप आते ही हवा में उठ जाने वाला घर
OLED और QLED को टक्कर देगा Micro RGB TV! जानिए क्या है ये नई टेक्नोलॉजी और कैसे भविष्य में बढ़ेगा इसका इस्तेमाल
OLED और QLED को टक्कर देगा Micro RGB TV! जानिए क्या है ये नई टेक्नोलॉजी और कैसे भविष्य में बढ़ेगा इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget