एक्सप्लोरर

WhatsApp Fraud: इन 3 मैसेज पर भूलकर भी न करें क्लिक, वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान

WhatsApp Scam: साइबर क्रिमिनल्स आजकल व्हाट्सऐप पर आम लोगों को कुछ मैसेज के जरिए लिंक भेजते हैं, जिसपर क्लिक करने के बाद ज्यादातर यूजर्स ठगी का शिकार हो जाते हैं.

Social Media: सोशल मीडिया के इस जमाने में स्कैम करना, लोगों को धोखा देना, ऑनलाइन यानी इंटरनेट के माध्यम से आम लोगों के साथ धोखाधड़ी करना अब एक आम बात हो गई है. व्हाट्सऐप एक ऐसा ऑनलाइन माध्यम है, जिसके जरिए आजकल कई तरह के फ्रॉड्स को अंजाम दिया जा रहा है. ऐसे से एक नए तरीके के व्हाट्सऐप स्कैम के बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं.

दरअसल, व्हाट्सऐप के जरिए धोखाधड़ी करने वाले साइबर क्रिमिनल्स आजकल आम लोगों को व्हाट्सऐप के जरिए मुख्य तौर पर 3 मैजेस भेजते हैं, जिनपर क्लिक करते ही ज्यादातर व्हाट्सऐप यूज़र्स ठगी का शिकार हो जाते हैं. आइए हम आपको इन 3 मैसेज के बारे में बताते हैं.

प्राइज जीतने वाला मैसेज

व्हाट्सऐप पर लोगों को भेजे जाने वाले फ्रॉड मैसेज में सबसे ज्यादा लोकप्रिय प्राइज जीतने वाला मैसेज होता है. अपराधी लोगों के व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजते हैं कि आपने एक प्राइज जीता है (You've won a prize!). ऐसे मैसेज के साथ एक लिंक या लकी ड्रॉ जैसी कोई चीज भेजी जाती है और यूज़र्स से कहा जाता है कि इस लिंक पर क्लिक करके अपना लकी ड्रॉ जीते और लाखों रुपये का इनाम पाएं.

कई लोग ऐसे नकली और झूठे झांसे में आ जाते हैं और फिर उस लिंक पर क्लिक कर देते हैं. उस लिंक के जरिए कई बार स्कैमर्स यूज़र्स के फोन में मौजूद कई जरूरी डेटा कॉपी कर लेते हैं, जिसके बाद यूजर को काफी नुकसान का सामना करना पड़ जाता है.

जॉब नोटिफिकेशन वाला मैसेज

भारत में इस वक्त बेरोजगारी का बड़ा दौर चल रहा है. इस देश में करोड़ों लोग रोज रोजगार की तलाश में रहते हैं और इसी का फायदा साइबर क्रिमिनल्स उठाते हैं. वो व्हाट्सऐप के जरिए लोगों को जॉब ऑफर भेजते हैं. ऑफर इतना आकर्षित करने वाला होता है कि जो महीनों से नई जॉब की तलाश में है, वो तुरंत ही उस नकली नौकरी के झांसे में आ जाता है और स्कैमर्स द्वारा भेजे गए लिंक को क्लिक कर देता है.

ऐसे लिंक्स को क्लिक करते ही आपके मोबाइल का डेटा तक किसी और के मोबाइल या सिस्टम में जा सकता है. स्कैमर्स लोगों को किसी भी नकली कंपनी का असली दिखने वाला फॉर्म बनाकर भरने देते हैं, जिसमें आपकी कई जानकारियां मांगी जाती है. यूज़र्स उन्हें भरकर सब्मिट करते हैं और स्कैमर्स के पास पूरी जानकारी चली जाती है. इसके अलावा स्कैमर्स नौकरी ढूंढने वाले यूजर्स को कुछ पैसे जमा कराकर नौकरी पाने का लालच भी देते हैं.

बैंक अलर्ट के जरिए फ्रॉड

इन दो तरीकों के अलावा एक और डराने वाला तरीका बैंक अलर्ट है. स्कैमर्स आम लोगों बैंक अलर्ट के रूप में व्हाट्सऐप मैसेज भेजते हैं, जिसे देखने के बाद ऐसा लगता है कि मैसेज सही में बैंक की ओर से ही आया है. इस मैसेज में स्कैमर्स कहते हैं कि आपको जल्द से जल्द अपने बैंक अकाउंट की KYC करानी होगी, नहीं तो आपका खाता बंद हो जाएगा, या उसमें कुछ पैसे कट जाएंगे.

मैसेज में नकली KYC करने का लिंक भी दिया जाता है और एक फोन नंबर दिया जाता है कि यूजर डरके खुद ही स्कैमर को कॉल कर दे. इस तरीके से भी स्कैमर्स आम यूज़र्स के मोबाइल की डिटेल्स या पर्सनल डिटेल्स को चुराकर पैसे ठगने का काम करते हैं.

ऐसी ठगी से बचने का तरीका

स्कैमर्स इन्हीं तरीको से मैसेज करते रहते हैं, और व्हाट्सऐप या किसी भी ऑनलाइन माध्यम से धोखा देने और ठगने के लिए स्कैमर्स हमेशा अलग-अलग और नए-नए तरीके भी अपनाते रहते हैं. उनका मकसद सिर्फ एक होता है कि यूज़र्स के अकाउंट से पैसा चुराना है. इस कारण हरेक यूजर को व्हाट्सऐप या किसी भी ऐप के जरिए आए किसी भी अनजान लिंक को क्लिक नहीं करना चाहिए और ना ही उन नंबर्स से कॉन्टैक्ट करना चाहिए. अगर यूज़र्स को किसी पर ठगने या ठगने की कोशिश करने का संदेह है तो भारत सरकार द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए पोर्टल चक्षु के जरिए सीधा केंद्र सरकार की टीम को शिकायत कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

24GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा OnePlus 13! जानें कितने वेरिएंट में आएगा फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio Voice Only Plans : डेटा के बिना भी एक्टिव रहेगा Jio नंबर, जानें कितने रुपये से शुरू हैं प्लान?
डेटा के बिना भी एक्टिव रहेगा Jio नंबर, जानें कितने रुपये से शुरू हैं प्लान?
Google AI Mode : Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट
Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट
Claude Message Threads : बार-बार एक ही बात बताने से मिलेगी छुट्टी! Claude AI में आया नया फीचर
बार-बार एक ही बात बताने से मिलेगी छुट्टी! Claude AI में आया नया फीचर
इस दिवाली घर लाएं नया मोबाइल, हर बजट के लिए फोन ऑफर
इस दिवाली घर लाएं नया मोबाइल, हर बजट के लिए फोन ऑफर

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget