एक्सप्लोरर

WhatsApp का नया फीचर, इससे यूजर्स को पता चलेगा कि कुछ देर पहले कौन-कौन ऑनलाइन था

WhatsApp: व्हाट्सऐप एक नए फीचर को रोलआउट करना शुरू कर चुकी है, जिसके जरिए यूज़र्स को पता चल पाएगा कि उनके कॉन्टैक्ट लिस्ट में से कौन-कौन कुछ देर पहले तक ऑनलाइन था.

WhatsApp: व्हाट्सऐप अपने यूज़र्स के अनुभव को लगातार बेहतर करने के लिए निरंतर अंतराल पर कोई ना कोई नया और आकर्षक फीचर पेश करता रहता है. इस बार भी व्हाट्सऐप ने एक आकर्षक फीचर को पेश किया है, जिसकी कल्पना कई यूज़र्स ने की होगी.

दरअसल, व्हाट्सऐप के यूज़र्स को अब एक ऐसा फीचर मिलने वाला है कि, जिसके जरिए उन्हें इस बात का पता चल पाएगा कि कुछ देर पहले तक उनकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में से कौन-कौन से व्यक्ति ऑनलाइन थे. व्हाट्सऐप के इस खास फीचर का नाम रिसेंटली ऑनलाइन है. आइए हम आपको इस खास फीचर्स के बारे में बताते हैं.

व्हाट्सऐप का नया फीचर

व्हाट्सऐप में आने वाले तमाम नए अपडेट्स और फीचर्स के बारे में जानकारी देने वाले प्लेटफॉर्म WabetaInfo ने अपनी एक लेटेस्ट रिपोर्ट में इस फीचर का खुलासा किया है. रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप के इस नए फीचर का नाम रिसेंटली ऑनलाइन (Recently Online) है और इसे रोलआउट करना भी शुरू कर दिया गया है.

यह फीचर एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न 2.24.9.14 के जरिए रोलआउट किया जा रहा है. हालांकि, कुछ बीटा टेस्टर्स इस फीचर को पिछले एंड्रॉयड अपडेट 2.24.9.12 को इंस्टॉल करके भी टेस्ट कर सकते हैं.

ऑनलाइन स्टेट्स का चलेगा पता

आपको बता दें कि इस फीचर को व्हाट्सऐप ने फिलहाल अपने कुछ बीटा यूज़र्स के लिए रिलीज किया है, लेकिन आने वाले वक्त में इसे आम यूज़र्स के लिए भी रिलीज किया जा सकता है. जैसा कि आप इस वेब पॉर्टल द्वारा एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर किए गए इस पोस्ट को देखर सकते हैं. व्हाट्सऐप में इस नए फीचर के आने के बाद यूज़र्स को उनके कॉन्टैक्ट लिस्ट में एक रिसेंट ऑनलाइन का एक नया सेक्शन दिखाई देगा. उस सेक्शन में उन कॉन्टैक्ट्स का नाम होगा, जो कुछ देर पहले तक ऑनलाइन थे.

हालांकि, इस फीचर ने यूज़र्स की प्राइवेसी का भी ख्याल रखा है. जिन यूज़र्स ने अपने प्रोफाइल की लास्ट सीन और ऑनलाइन को डिस्बेल किया हुआ है, उनका ऑनलाइन स्टेट्स रिसेंटली ऑनलाइन फीचर में भी छुपा हुआ ही रहेगा. अब देखना होगा कि व्हाट्सऐप इस फीचर को आम यूज़र्स के लिए कब तक जारी करता है.

यह भी पढ़ें:

Motorola G64 भारत में हुआ लॉन्च, अपनी रेंज का सबसे तगड़ा 5G फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन
WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget