एक्सप्लोरर

Motorola G64 भारत में हुआ लॉन्च, अपनी रेंज का सबसे तगड़ा 5G फोन

Moto G64 5G: मोटोरोला ने भारत में अपना एक नया मिडरेंज फोन लॉन्च कर दिया है. इसे कंपनी ने अपनी सेगमेंट का सबसे पॉवरफुल 5जी फोन बताया है. आइए हम आपको इस फोन की डिटेल्स बताते हैं.

Moto G64 5G: मोटोरोला ने भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Moto G64 5G है. इस फोन की चर्चा पिछले कई हफ्तों से की जा रही है, लेकिन आज 16 अप्रैल को आखिरकार इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले, Mediatek Dimensity 7025 चिपसेट, 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप, 16MP का फ्रंट कैमरा और 6000mAh की बैटरी दी गई है. आइए हम आपको इस फोन की डिटेल्स बताते हैं.

फोन की कीमत और ऑफर्स

  • कंपनी ने इस फोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. इसका पहला वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है.
  • इस फोन का दूसरा वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है. 
  • हालांकि, मोटोरोला इस फोन पर लॉन्च ऑफर के रूप में 1,100 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रहा है, जिसके जरिए यूज़र्स को HDFC Bank कार्ड के जरिए पेमेंट करनी होगी. यह ऑफर फुल स्वाइट ट्रांजैक्शन और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर भी मिलेगा. 
  • इसके अलावा इस फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदने पर 1000 रुपये का अतिरिक्त बंप-अप एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है.
  • इन ऑफर्स के बाद दोनों वेरिएंट की कीमत क्रमश: लगभग 13,999 और 15,999 रुपये हो जाएगी.
  • इसके अलावा यूज़र्स को HDFC क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए 6 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर भी मिलेगा, जिसकी शुरुआत 2,317 रुपये से होगी.
  • इस फोन को फ्लिपकार्ट, मोटोरोला के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और तमाम रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. इस फोन की बिक्री आज यानी 16 अप्रैल से ही शुरू हो जाएगी. कंपनी ने फोन को तीन कलर वेरिएंट्स आईस लिलैक, पर्ल ब्लू,और मिंट ग्रीन कलर में लॉन्च किया है.

इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. यह फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है और इसका वजन 192 ग्राम है.

प्रोसेसर: इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 7025 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. इस फोन में 1TB तक का एक्सटर्नल स्टोरेज कार्ड लगा सकते हैं.

सॉफ्टवेयर: यह फोन Android 14 पर बेस्ड सॉफ्टवेयर पर रन करता है. कंपनी ने इसमें Android 15 का अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का फैसला किया है.

कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन कैमरा 50MP का है. यह OIS सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर के साथ आता है. इसका दूसरा बैक कैमरा 8MP का है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है.

ऑडियो: इस फोन में 3.5mm हेडफोन पोर्ट के साथ-साथ स्टीरियो स्पीकर्स और दो माइक्रोफोन्स भी दिए गए हैं.

बैटरी: इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है.

कनेक्टिविटी: इस फोन में 5G के 14 बैंड्स दिए गए हैं, जिसके कारण कंपनी का दावा है कि यह इस प्राइस सेगमेंट में सबसे बढ़िया 5जी कनेक्टिविटी वाला फोन है. इसके अलावा इस फोन में Bluetooth 5.3, हायब्रिड डुअल सिम, IP52 वाटर-रिप्लिकेंट और गूगल असिस्टेंट जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें:

क्या Google Pixel 9 Pro Fold होगा गूगल का अगला फोल्डेबेल फोन? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 55 रुपये में खुलेगा एंटरटेनमेंट का पिटारा, यह कंपनी ले आई पैसा-वसूल रिचार्ज प्लान
सिर्फ 55 रुपये में खुलेगा एंटरटेनमेंट का पिटारा, यह कंपनी ले आई पैसा-वसूल रिचार्ज प्लान
महंगा होकर फिर सस्ता हो गया MacBook Neo, इस सेल का फायदा उठाकर बचा लें मोटा पैसा
महंगा होकर फिर सस्ता हो गया MacBook Neo, इस सेल का फायदा उठाकर बचा लें मोटा पैसा
Supercomputer Cost and Power Consumption: कितने रुपये का आता है सुपर कंप्यूटर, एक घंटे में कितनी खाता है बिजली?
कितने रुपये का आता है सुपर कंप्यूटर, एक घंटे में कितनी खाता है बिजली?
पूरे दिन वाईफाई से कनेक्ट रहता है फोन तो Jio-एयरटेल के ये प्लान बेस्ट, आज ही करें रिचार्ज
पूरे दिन वाईफाई से कनेक्ट रहता है फोन तो Jio-एयरटेल के ये प्लान बेस्ट, आज ही करें रिचार्ज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget