एक्सप्लोरर

WhatsApp का नया फीचर, स्टोरेज मैनेजमेंट टूल से फोन में बचेगा स्पेस

WhatsApp में अब जल्द ही स्टोरेज मैनेजमेंट का नया फीचर जुड़ने वाला है. स्टोरेज मैनेजमेंट टूल से वॉट्सऐप में यूजर्स के लिए ये आइडेंटिफाई करना आसान हो जाएगा कि कौन सी फाइल्स ज्यादा स्पेस ले रही हैं और यूजर्स साइज के हिसाब से फाइल्स को मैनेज भी कर पाएंगे.

पूरी दुनिया में करोड़ों लोग व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं. व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए अपडेट्स और फीचर्स भी लेकर आता है. अब WhatsApp ने एक नया फीचर अपडेटेड स्टोरेज मैनेजमेंट टूल लॉन्च किया है. इस नए फीचर के आने के बाद आप फोन में मौजूद वॉट्सऐप फाइल्स को आसानी से आइडेंटिफाई और रिव्यू कर सकते हैं. आप चाहें तो एक साथ कई फाइल्स को डिलीट भी कर सकते हैं. ये वॉट्सऐप फीचर इसी हफ्ते सभी एंड्रॉयड और iOS यूजर्स को मिल जाएगा. ये नया वॉट्सऐप फीचर 'स्टोरेज एंड डेटा' के अंदर नए 'मैनेज स्टोरेज' ऑप्शन के अंदर उपलब्ध होगा. साथ ही यहां टॉप में एक नया स्टोरेज बार भी होगा. जहां ये पता चलेगा कि वॉट्सऐप ने कितना स्पेस ने लिया है और बाकी ऐप्स ने कितना स्पेस लिया है. इसके अलावा स्टोरेज फुल हो जाने पर वॉट्सऐप आपको स्पेस फ्री करने के लिए अलर्ट भी देगा. इस नए फीचर में वॉट्सऐप आपको काफी बार फॉर्वर्ड हुए वीडियोज और फोटोज को दिखाएगा. ताकी आप इसे रिव्यू कर डिलीट कर सकें. इसके अलावा 5MB से ज्यादा बड़ी फाइल्स के लिए भी एक सेक्शन होगा. इन दोनों के ठीक नीचे आपको लार्ज मीडिया फाइल्स के हिसाब से अरेंज किए गए चैट्स दिखाई देंगे. अभी तक व्हाट्सऐप पर ग्रुप चैट्स और फॉर्वर्डेड मैसेजेस के चलते स्टोरेज मैनेज करना काफी मुश्किल होता था. ऐसे में उम्मीद है कि नए फीचर से गैरजरूरी फाइल्स को स्पॉट कर डिलीट करना आसान हो जाएगा. इससे आपके फोन में स्पेस भी फ्री हो जाएगा. साथ ही यहां सेलेक्टेड फाइल्स को डिलीट करने से पहले प्रीव्यू करने का ऑप्शन भी मिलेगा. आपको बता दें वॉट्सऐप इस नए स्टोरेज मैनेजमेंट टूल की टेस्टिंग पिछले कुछ समय से कर रहा था. कुछ बीटा यूजर्स इसे पहले से ही ऐक्सेस कर रहे थे. इसे सबसे पहले WABetaInfo ने स्पॉट किया था. अब जल्द ही आपके व्हाट्ऐप में ये नया फीचर आपको मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Refurbished Phone खरीद रहे हैं? हार्डवेयर से बैटरी तक ये चीजें करें चेक
Refurbished Phone खरीद रहे हैं? हार्डवेयर से बैटरी तक ये चीजें करें चेक
क्या फोन की RAM बढ़ने से Performance बढ़ती है? समझें पूरा टेक्निकल सच
क्या फोन की RAM बढ़ने से Performance बढ़ती है? समझें पूरा टेक्निकल सच
Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?
Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?
POCO X8 Review: 9000mAh बैटरी वाला फोन कितना दमदार, जानें किसके लिए यह फोन बेस्ट?
9000mAh बैटरी वाला फोन कितना दमदार, जानें किसके लिए यह फोन बेस्ट?

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की रिहाई के लिए PTI करेगी लॉन्ग मार्च, छावनी में तब्दील इस्लामाबाद शहर
इमरान खान की रिहाई के लिए PTI करेगी लॉन्ग मार्च, छावनी में तब्दील इस्लामाबाद शहर
लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'
लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'
BMC के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
बीएमसी के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222का लक्ष्य
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222का लक्ष्य
TMC सिंबल पर ममता के साथ आई कांग्रेस, कहा - 'ज्ञानेश कुमार ने मोदी जी को जन्मदिन का...'
TMC सिंबल पर ममता के साथ आई कांग्रेस, कहा - 'ज्ञानेश कुमार ने मोदी जी को जन्मदिन का...'
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
नशे की जांच से पहले होटल निकल गए पायलट! 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड
नशे की जांच से पहले होटल निकल गए पायलट! 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड
मुर्गी पालन में कमाई चाहिए तो इन गलतियों से बचें
मुर्गी पालन में कमाई चाहिए तो इन गलतियों से बचें
Embed widget