एक्सप्लोरर

व्हाट्सऐप यूजर्स को जल्द मिल सकते हैं इतने नए फीचर, जानिए कैसे होगा यूजर्स को फायदा

व्हाट्सऐप इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर की तरह ही मैसेज रिएक्शन ला रहा है. यह फीचर यूजर्स को मैसेज पर रिएक्ट करने की सुविधा देता है.

WhatsApp Android, Apple iOS, Windows और वेब यूजर्स के लिए कई नए फीचर पर काम कर रहा है. एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. जबकि इनमें से ज्यादातर फीचर्स पहले से ही उन यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं जो व्हाट्सऐप बीटा प्रोग्राम का हिस्सा हैं, कुछ फीचर्स बीटा अपडेट में देखे गए हैं. यहां व्हाट्सऐप फीचर्स की एक लिस्ट दी गई है जिसका आप जल्द ही उपयोग करने में सक्षम हो सकते हैं.

व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन के लिए एक नए चैट फीचर पर काम कर रहा है. व्हाट्सऐप भविष्य के अपडेट में ग्रुप के अन्य सदस्यों द्वारा भेजे गए मैसेज को हटाने के लिए ग्रुप एडमिन की पावर बढ़ाने की प्लानिंग कर रहा है. वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन बिना पूछे किसी का भी मैसेज डिलीट कर सकेंगे. यह एडमिन को ग्रुप चैट पर कंट्रोल देगा देगा और उन्हें गैरजरूरी मैसेज को हटाने में सक्षम करेगा. जब कोई एडमिन ग्रुप चैट में किसी स्पेशल मैसेज को हटाता है, तो यूजर्स को “This was deleted by an admin” कहते हुए एक नोट दिखाई देगा.

व्हाट्सऐप वेब/डेस्कटॉप पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन ला सकता है. अनजान लोगों के लिए, टू-स्टेप वेरिफिकेशन एक ऑप्शनल फीचर है जो आपके व्हाट्सऐप अकाउंट में अधिक सुरक्षा जोड़ता है. टू स्टेप वेरिफिकेशन पिन आपको एसएमएस या फोन कॉल के माध्यम से प्राप्त होने वाले 6 डिजिट के रजिस्ट्रेशन कोड से अलग होता है. जब आप अपने व्हाट्सऐप अकाउंट में लॉगिन करते हैं तो इसकी जरूरत होती है और इसका उद्देश्य मुख्य रूप से अनधिकृत पहुंच को रोकना है. यह फिलहाल व्हाट्सऐप मोबाइल एप पर उपलब्ध है.

व्हाट्सऐप इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर की तरह ही मैसेज रिएक्शन ला रहा है. यह फीचर यूजर्स को मैसेज पर रिएक्ट करने की सुविधा देता है. यूजर्स को केवल उस मैसेज को टैप और होल्ड करना होगा जिस पर वे रिएक्शन देना चाहते हैं और फिर अपनी उंगली को उपयुक्त इमोजी पर ड्रेग करना होगा. रिएक्शन टेक्स्ट के नीचे दिखाई देगा और ग्रुप के सभी सदस्यों को दिखाई देगा.

WhatsApp Android और Apple iOS यूजर्स के लिए नए एनिमेटिंग हार्ट इमोजी पर काम कर रहा है. वर्तमान में, जब यूजर्स लाल दिल वाला इमोजी भेजते हैं, तो उन्हें एक एनीमेशन दिखाई देता है जहां दिल धड़कता हुआ दिखाई देता है. एनीमेशन प्रभाव केवल लाल रंग के दिल इमोजी तक ही सीमित है, लेकिन एक नई रिपोर्ट बताती है कि फेसबुक के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म ज्यादा इमोजी में एनिमेटेड इफेक्ट जोड़ने के लिए काम कर रहा है.

कम्यूनिटी फीचर एडमिन को ज्यादा कंट्रोल प्रदान करेगा. इस फीचर से ग्रुप के भीतर ग्रुप बनाने का आप्शन मिलने की उम्मीद है. यह काफी हद तक उसी तरह होगा जैसे एक डिस्कॉर्ड कम्यूनिटी के तहत कई चैनलों की व्यवस्था की जाती है. सब ग्रुप भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड प्रतीत होते हैं.

यह भी पढ़ें: यूक्रेन में जंग के बीच ऐप्पल ने रूस में रोकी सेल, App Store से हटाए ऐप्स, बंद की ये सेवा

यह भी पढ़ें: इस तरह आधार से घर बैठे मिनटों में बनवाएं पैन कार्ड, बिना फीस दिए हो जाएगा काम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 18 Proकी बिक्री शुरू, मुंबई से यूपी तक Apple स्टोर के बाहर लगी लाइनें
iPhone 18 Proकी बिक्री शुरू, मुंबई से यूपी तक Apple स्टोर के बाहर लगी लाइनें
iPhone 18 Pro Max की सेल आज से, खरीदने से पहले जान लें EMI का गणित
iPhone 18 Pro Max की सेल आज से, खरीदने से पहले जान लें EMI का गणित
सस्ती USB केबल या महंगी वाली? खरीदने से पहले समझें टेक्निकल फर्क
सस्ती USB केबल या महंगी वाली? खरीदने से पहले समझें टेक्निकल फर्क
Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब
Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को मिलने जा रहे LCA Mk-1A, आ गई तारीख, पावर देख थर-थर कांपेगा PAK
भारत को मिलने जा रहे LCA Mk-1A, आ गई तारीख, पावर देख थर-थर कांपेगा PAK
DUSU चुनाव के बीच NSUI कैंडिडेट विजय शंकर मीणा का दावा- परिवार को उठा लिया
DUSU चुनाव के बीच NSUI कैंडिडेट विजय शंकर मीणा का दावा- परिवार को उठा लिया
ट्रंप करने जा रहे हैं इस डॉक्यूमेंट पर साइन, भारत के लिए होगा बड़ा नुकसान!
ट्रंप करने जा रहे हैं इस डॉक्यूमेंट पर साइन, भारत के लिए होगा बड़ा नुकसान!
रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'इरुमुडी' OTT पर 5 भाषाओं में हुई रिलीज, जानें- कहां देखें
रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर 'इरुमुडी' हुई ओटीटी पर रिलीज, जानें- कहां देखें
एशियन गेम्स में अलग जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जानें नियम
एशियन गेम्स में अलग जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जानें नियम
Gen Z से बोले मोहन भागवत, '...क्योंकि युवा धर्म की बात नहीं करते'
Gen Z से बोले मोहन भागवत, '...क्योंकि युवा धर्म की बात नहीं करते'
नीतीश कुमार की बैठक से बड़ी खबर, निशांत को CM बनाने की मांग
नीतीश कुमार की बैठक से बड़ी खबर, निशांत को CM बनाने की मांग
चोरी ऊपर से सीना जोरी...रेलवे की चादर चुराते पकड़ी गई दीदी, दिखाने लगीं रौबी
चोरी ऊपर से सीना जोरी...रेलवे की चादर चुराते पकड़ी गई दीदी, दिखाने लगीं रौबी
Embed widget