एक्सप्लोरर

आज से इन Smartphones पर नहीं चलेगा WhatsApp, लिस्ट में चेक करें अपने फोन का नाम

WhatsApp ने नए साल से कुछ पुराने स्मार्टफोन और एंड्रॉयड वर्जन के लिए अपना सपोर्ट बंद कर दिया है. पुराने हो चुके ये स्मार्टफोन और ऑपरेटिंग सिस्टम लेटेस्ट फीचर्स को सपोर्ट नहीं कर पा रहे थे.

नए साल की शुरुआत हो चुकी है. साल बदलते ही कई नियम भी बदल गए हैं. इनमें से कुछ ऐसे नियम होते हैं, जो हर साल बदलते हैं. ऐसा ही एक नियम WhatsApp से जुड़ा हुआ है. दरअसल, कंपनी हर साल बहुत पुराने हो गए डिवाइसेस और एंड्रॉयड वर्जन पर अपना सपोर्ट बंद कर देती है. इसके पीछे कई कारण होते हैं. इस साल से भी कंपनी पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन्स के लिए अपना सपोर्ट बंद कर दिया है. इससे लाखों यूजर्स पर असर पड़ता है.

आज से इन ऑपरेटिंग सिस्टम पर नहीं चलेगा WhatsApp

WhatsApp के सपोर्ट बंद करने का सबसे ज्यादा असर एंड्रॉयड के पुराने वर्जन यूज करने वाले यूजर्स पर पड़ेगा. अगर कोई यूजर अब भी एंड्रॉयड का KitKat वर्जन चला रहा है तो वह आज से WhatsApp यूज नहीं कर पाएगा. यह वर्जन करीब 10 साल पहले आया था और अब यह कंपनी की लेटेस्ट अपडेट और फीचर्स को सपोर्ट नहीं करता. इसका मतलब है कि आज से इस वर्जन पर WhatsApp की सर्विस बंद हो जाएगी. सर्विस जारी रखने के लिए एंड्रॉयड वर्जन अपडेट करना पड़ेगा या नया स्मार्टफोन खरीदना पड़ेगा.

इन फोन में बंद हो गया WhatsApp

1 जनवरी, 2025 से WhatsApp इन फोन के लिए अपना सपोर्ट बंद कर चुकी है-
LG- ऑप्टिमस G, नेक्सस 4, G2 Mini, L90
Samsung- गैलेक्सी S3. गैलेक्सी नोट 2, गैलेक्सी Ace 3, गैलेक्सी S4 Mini
HTC- वन X, वन X+, डिजायर 500, डिजायर 601
सोनी- एक्सपीरिया Z, एक्सपीरिया SP, एक्सपीरिया T, एक्सपीरिया V
मोटोरोला- मोटो G, Razr HD, मोटो E 2014

सपोर्ट बंद करने के पीछे क्या वजह?

WhatsApp अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने और सुरक्षा कारणों के चलते नियमित तौर पर नए फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स लाती रहती है. फीचर्स जहां यूजर्स को अलग-अलग सुविधाएं देते हैं, वहीं सिक्योरिटी अपडेट उन्हें डिजिटल खतरों से बचाती है. इस वजह से ऐप को लगातार अपडेट करते रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें-

नए साल पर Apple का तोहफा! Apple TV+ पर इन 2 दिनों के लिए सब कुछ फ्री, पहली बार ऐसी स्कीम लाई कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget