एक्सप्लोरर

नए साल पर Apple का तोहफा! Apple TV+ पर इन 2 दिनों के लिए सब कुछ फ्री, पहली बार ऐसी स्कीम लाई कंपनी

नए साल पर Apple बड़ा तोहफा लेकर आई है. कंपनी ने ऐलान किया है कि दो दिनों तक लोग Apple TV+ पर फ्री स्ट्रीमिंग का आनंद उठा सकेंगे. इसके लिए उन्हें कोई प्लान सब्सक्राइब नहीं करना होगा.

नए साल की शुरुआत में टेक कंपनी ऐपल लोगों को बड़ा तोहफा दे रही है. कंपनी ने ऐलान किया है कि साल के पहले वीकेंड यानी 4 और 5 जनवरी को लोग Apple TV+ को बिल्कुल फ्री में स्ट्रीम कर पाएंगे. इस दौरान वो ऐपल ऑरिजनल फिल्म्स और शो का मजा उठा सकेंगे और उन्हें इसके लिए कोई भी पैसा देने या प्लान लेने की जरूरत नहीं है. यानी यूजर्स साल के पहले वीकेंड पर बिल्कुल फ्री में अवॉर्ड विनिंग फिल्सम और शो का मजा ले पाएंगे. 

ऐपल के अनुसार, 4 और 5 जनवरी को यूजर्स बिना किसी सब्सक्रिप्शन के ऐपल ऑरिजनल्स को स्ट्रीम कर पाएंगे. इसके लिए उन्हें सिर्फ Apple TV+ ऐप को ओपन करना है. यह ऐपल डिवाइसेस पर प्री-इंस्टॉल्ड होती है. इस ऐप को लैपटॉप, स्मार्टफोन्स और स्मार्ट टीवी आदि पर भी चलाया जा सकता है.

पहली बार ऐसी स्कीम लाई ऐपल

बता दें कि इस महीने Apple TV+ पर सेवरेंस सीजन 2, मिथिक क्वेस्ट और प्राइम टारगेट समेत कई ऑरिजनल कंटेट प्रीमियर होने वाले हैं. इससे पहले कंपनी यह लिमिटेड पीरियड स्कीम लेकर आई है. यह पहली बार है, जब Apple TV+ पर दो दिन के लिए फ्री स्ट्रीमिंग दी जा रही है. कंपनी को उम्मीद है कि इस स्कीम से लोग उसके कंटेट को देखकर नया प्लान खरीदेंगे. इसके साथ कंपनी इस ऐप के नए सब्सक्राइबर के लिए 7 दिनों के फ्री-ट्रायल को भी प्रमोट कर रही है. बता दें कि कंपनी किसी भी नए ऐपल डिवाइस की खरीद पर 3 महीने के लिए Apple TV+ का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है.

Apple TV+ का प्लान कितने रुपये का है?

भारत में Apple TV+ का मंथली प्लान 99 रुपये में आता है. यह प्लान 195 रुपये वाले ऐपल वन प्लान में भी शामिल है. इस प्लान में Apple TV+ के साथ-साथ 200GB iCloud डेटा, ऐपल आर्केड और ऐपल म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

ये भी पढ़ें-

iOS डिवाइसेस पर हैकिंग का खतरा ज्यादा, Android से ज्यादा बनाया जा रहा निशाना, स्टडी में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके
कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके
Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स
Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget