एक्सप्लोरर

WhatsApp पर आ रहा नया सेफ्टी फीचर, साइबर अटैक से बचाव होगा आसान

WhatsApp अपने यूजर्स को साइबर अटैक्स से बचाने के लिए एक नया फीचर लाने की तैयारी में है. यह फीचर एक ही टैप पर सारी प्राइवेसी और सिक्योरिटी सेटिंग अप्लाई कर देगा.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • व्हाट्सएप ला रहा नया स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग मोड सुरक्षा के लिए।
  • यह मोड एक टॉगल से सारी प्राइवेसी सेटिंग्स एक्टिवेट करेगा।
  • अनजान नंबरों से फाइल्स, फोटो, वीडियो और कॉल्स म्यूट होंगी।
  • यूजर का IP एड्रेस प्रोटेक्ट होगा, लोकेशन ट्रैकिंग से सुरक्षा मिलेगी।

WhatsApp अपने यूजर्स को साइबर अटैक से बचाने के लिए एक नई सेटिंग लेकर आ रही है. यह ऐप के लिए कई फीचर्स को लॉक कर देगी, जिससे साइबर अपराधी यूजर्स की जानकारी एक्सेस नहीं कर पाएंगे. एंड्रॉयड के बीटा वर्जन में इस फीचर को स्पॉट किया गया है. इस नए फीचर के साथ ही अब अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज की संख्या भी तय कर दी जाएगी, जिससे लोगों को अनचाहे और स्पैम मैसेज से छुटकारा मिल सकेगा. 

व्हाट्सऐप में आएगा स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग मोड

इस नए फीचर को स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग मोड कहा जा रहा है. कंपनी अभी इस फीचर पर काम कर रही है और यूजर्स के लिए रोल आउट होने में इसे कुछ समय लग सकता है. इस फीचर के आने से ऐप की सारी सिक्योरिटी सेटिंग को एक ही टॉगल से अप्लाई किया जा सकेगा. इससे यूजर्स को अलग-अलग प्राइवेसी ऑप्शन और सेटिंग सेट नहीं करनी पड़ेगी. इस मोड को एक्टिवेट करने पर यूजर का IP एड्रेस प्रोटेक्ट हो जाएगा और कोई लोकेशन डेटा के आधार पर यूजर को ट्रैक भी नहीं कर पाएगा. 

अनजान लोगों से आई फाइल्स नहीं होगी डाउनलोड

नए फीचर में सेटिंग को एक्टिवेट करने के बाद किसी भी अनजान नंबर से आने वाली फाइल्स, फोटो और वीडियो ब्लॉक हो जाएंगी, जिससे डिवाइस में मालवेयर इंस्टॉल होने का खतरा टल जाएगा. अनजान नंबर से यूजर के पास सिर्फ टेक्स्ट मैसेज आ सकेंगे. इसके अलावा कंपनी लिंक प्रीव्यू को भी डिसेबल करने पर विचार कर रही है.

अनजान नंबरों से म्यूट हो जाएंगी कॉल्स

नए फीचर में अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को म्यूट करने का भी ऑप्शन होगा ताकि यूजर्स को स्पैम, स्कैम और जीरो-क्लिक अटैक आदि से बचाया जा सके. इसके अलावा यूजर्स की फोटो, स्टेटस और लास्ट सीन जैसी जानकारी भी सिर्फ कॉन्टैक्ट के अलावा किसी और को नहीं दिखेगी. इस तरह देखा जाए तो प्राइवेसी और सिक्योरिटी से जुड़ी सारी सेटिंग एक ही टॉगल से एक्टिवेट की जा सकेंगी.

ये भी पढे़ें-

अगले साल लॉन्च होगा पहला फोल्डेबल आईफोन, लीक्स में अब तक सामने आ चुकी हैं ये बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बारिश में इस्तेमाल करना चाहिए एसी? जानिए मानसून में एसी यूज करने का सही तरीका
क्या बारिश में इस्तेमाल करना चाहिए एसी? जानिए मानसून में एसी यूज करने का सही तरीका
कौन हैं मार्क जुकरबर्ग के करोड़ों रुपये के पैकेज को ठुकराने वाले ऋषभ अग्रवाल? अब बना रहे हैं अपना स्टार्टअप
कौन हैं मार्क जुकरबर्ग के करोड़ों रुपये के पैकेज को ठुकराने वाले ऋषभ अग्रवाल? अब बना रहे हैं अपना स्टार्टअप
सारा दिन फोन से चिपके रहते हैं तो आपके बच्चों पर पड़ सकता है बुरा असर, हर पैरेंट्स को जाननी चाहिए यह बात
सारा दिन फोन से चिपके रहते हैं तो आपके बच्चों पर पड़ सकता है बुरा असर, हर पैरेंट्स को जाननी चाहिए यह बात
सिर्फ 55 रुपये में खुलेगा एंटरटेनमेंट का पिटारा, यह कंपनी ले आई पैसा-वसूल रिचार्ज प्लान
सिर्फ 55 रुपये में खुलेगा एंटरटेनमेंट का पिटारा, यह कंपनी ले आई पैसा-वसूल रिचार्ज प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget