Ram Mandir Donation Scam | Investigation | Ayodhya: SIT की Report में क्या है?
अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Scam) मामले में SIT ने अपनी 15 पन्नों की प्रारंभिक रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। इस SIT Report में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिससे ट्रस्ट के महासचिव Champat Rai और कई कर्मचारियों की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है। रिपोर्ट में बिना आदेश काम कर रहे कर्मचारियों और पिछले 5 सालों में उनकी संपत्ति में अचानक हुई भारी वृद्धि पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। इसी बीच, चांदी के 'काग भुशुंडी' (Silver Kag Bhusundi) के दान की रसीद न मिलने का मामला भी तूल पकड़ चुका है। इस विवाद पर समाजवादी पार्टी के मुखिया Akhilesh Yadav ने योगी सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए कहा है कि "बिना FIR के SIT बिना तीर की कमान है।" उन्होंने आरोपियों के देश से भागने की आशंका जताते हुए बॉर्डर सील करने की मांग की है। इसके अलावा, 2020 की Audit Report की अनदेखी और चंदे के आंकड़ों (Donation Discrepancies) में भारी झोल ने इस पूरी Controversy को और बढ़ा दिया है। क्या राम मंदिर ट्रस्ट में कोई बड़ा बदलाव होने वाला है? पूरी सच्चाई और सभी खुलासे जानने के लिए देखिए ये Exclusive Ground Report।


























