एक्सप्लोरर

WhatsApp Companion Mode: दो फोन में चला पाएंगे एक व्हाट्सएप, आया यह धांसू फीचर

एक से अधिक स्मार्टफोन में एक ही व्हाट्सएप चलाना संभव नहीं है, लेकिन अब व्हाट्सएप जल्द ही आपको एक से ज्यादा फोन्स पर अपने व्हाट्सएप अकाउंट को एक ही समय में इस्तेमाल करने की सुविधा देने जा रहा है.

WhatsApp New Feature: आजकल व्हाट्सएप (WhatsApp) से लोग इस कदर जुड़ चुके हैं या यूं कहिए कि लोगो का काम जुड़ चुका है कि यूजर इसे एक ही समय में विभिन्न डिवाइस पर उपयोग करना चाहते हैं. लोग ऐसा करते भी हैं, और यह मुमकिन हो पाता है पीसी, लैपटॉप या मैकओएस के लिए. पीसी, लैपटॉप या मैकओएस के लिए यूजर व्हाट्सएप लोग इन कर सकते हैं, और इसी समय पर व्हाट्सएप स्मार्टफोन में भी चलता रहेगा, लेकिन यह फंक्शनालिटी इन डिवाइसेस तक सीमित है. बिना पीसी, लैपटॉप या मैकओएस के अभी तक किसी अन्य स्मार्टफोन में एक ही व्हाट्सएप चलाना संभव नहीं है, लेकिन अब व्हाट्सएप जल्द ही आपको एक से ज्यादा फोन्स पर अपने अकाउंट को एक ही समय में इस्तेमाल करने की सुविधा देने जा रहा है.

WhatsApp Companion Mode Feature

व्हाट्सएप एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसका नाम WhatsApp Companion Mode है. यह नया फीचर आपको एक से ज्यादा डिवाइसेज के बीच चैट हिस्ट्री को सिंक्रनाइज़ करने की सुविधा देगा. व्हाट्सएप यूजर्स के लिए टेलीग्राम की भांति एक से ज्यादा डिवाइस में एप को यूज करने की सुविधा दे रहा है.

WABetaInfo से मिली जानकारी के अनुसार, व्हाट्सएप एंड्रॉयड वर्जन 2.22.15.13 के बीटा वर्जन पर कंपेनियन मोड को पॉप-अप इंडिकेटर के रूप में देखा गया है. WABetaInfo के द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट में व्हाट्सएप को कनेक्टेड डिवाइस के साथ चैट हिस्ट्री को सिंक करते हुए दिखाया गया है.

WhatsApp Companion Mode के फायदे

वॉट्सऐप का इस्तेमाल सभी करते हैं. लगभग हर व्यक्ति व्हाट्सएप पर चैट करता है या काम करता है. यूजर्स दिन भर अलग-अलग डिवाइस से इंटरैक्ट करते हैं, इसलिए वॉट्सऐप के लिए हर तरह के डिवाइस को सपोर्ट करना जरूरी हो गया है. अब तक अगर आप अपने किसी अकाउंट का उपयोग अपने फोन के अलावा किसी अन्य फोन पर करना चाहते हैं तो यह संभव नहीं है, व्हाट्सएप (WhatsApp) नोटिफिकेशन देता है और आप सिर्फ एक फोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर पाते हैं, लेकिन आगामी कंपेनियन मोड इस समस्या का समाधान करेगा और आप एक साथ दो फोन पर एक ही व्हाट्सएप अकाउंट चला पाएंगे. इस नए फीचर से चैट हिस्ट्री (Chat history) भी सिंक की जा सकेगी.

Twitter CoTweets Feature: कोट्वीट्स क्या है, यह कैसे काम करेगा, यहां जानें सभी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता है Burn-In, जानिए सभी TV में क्यों बना रहता है ये खतरा?
क्या होता है Burn-In, जानिए सभी TV में क्यों बना रहता है ये खतरा?
AI का ज्यादा इस्तेमाल बना देगा आपको रोबोट! स्टडी में हैरान करने वाला खुलासा
AI का ज्यादा इस्तेमाल बना देगा आपको रोबोट! स्टडी में हैरान करने वाला खुलासा
Meta कैसे तय करेगा बच्चों की उम्र, इसमें कितना पैसा होगा खर्च?
Meta कैसे तय करेगा बच्चों की उम्र, इसमें कितना पैसा होगा खर्च?
टचस्क्रीन कंप्यूटर सबसे पहले किसने बनाया था? जानिए क्या थे फीचर्स
टचस्क्रीन कंप्यूटर सबसे पहले किसने बनाया था? जानिए क्या थे फीचर्स

वीडियोज

Ragini एक पैर खराब, फिर भी पढ़ाई का जुनून, रागिनी ने DM से मांगी साइकिल
श्मशान की नरभक्षी अघोरी 'साक्षात'!
यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार
ईरानी बच्चों के जान के दुश्मन ट्रंप?
सड़कों के गड्ढों में फंसा 'विकास'! पहली बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे बेहाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध लंबा नहीं चलेगा, हमले को फिर तैयार', ईरान की तबाही के बाद बोले ट्रंप
'युद्ध लंबा नहीं चलेगा, हमले को फिर तैयार', ईरान की तबाही के बाद बोले ट्रंप
दिल्ली के तापमान में आई 3-5 डिग्री की गिरावट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई 3-5 डिग्री की गिरावट, जानें IMD का अपडेट
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
कम फिल्में, लेकिन अरबों की दौलत...कहां-कहां से पैसा कमाते हैं विवेक ओबेरॉय?
कम फिल्में, लेकिन अरबों की दौलत...कहां-कहां से कमाते हैं विवेक ओबेरॉय?
अखिलेश यादव का JPNIC फिर होगा गुलजार! 9 साल बाद खुला गेट, जानें अब क्या होगा?
अखिलेश यादव का JPNIC फिर होगा गुलजार! 9 साल बाद खुला गेट
अमेरिका में एक दांत निकलवाने का बिल 2.37 लाख, NRI को याद आया भारत
अमेरिका में एक दांत निकलवाने का बिल 2.37 लाख, NRI को याद आया भारत
क्या होता है Burn-In, जानिए सभी TV में क्यों बना रहता है ये खतरा?
क्या होता है Burn-In, जानिए सभी TV में क्यों बना रहता है ये खतरा?
बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन
Embed widget