एक्सप्लोरर

15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?

कम बजट में 5G स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए Itel City 300 5G भारत में लॉन्च हुआ है. इसमें 120Hz डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी और Android 16 Go Edition मिलता है. जानिए इसकी कीमत और दूसरे फीचर्स.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • फोन में 5,000mAh बैटरी, 13MP रियर कैमरा दिया गया है.

Itel ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन City 300 5G पेश किया है. इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है, जिससे स्क्रीन पर चीजें चलाते समय स्क्रॉलिंग स्मूद रहती है. इसमें 5,000mAh की बैटरी और Android 16 Go Edition भी मिलता है. कंपनी ने इस फोन को उन लोगों के लिए पेश किया है, जो कम बजट में 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर इसकी कीमत क्या है और इस फोन में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं. 

Itel City 300 5G की कीमत क्या है?

Itel City 300 5G के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है. फोन तीन कलर Dark Ruby, Mist Beige और Bold Indigo में उपलब्ध है. इसे कंपनी के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. स्टोर की जानकारी Itel की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल सकती है.

Itel City 300 5G में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं?

Itel City 300 5G में 6.67 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और विजुअल्स पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद महसूस हो सकते हैं. डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन और 2.5D कर्व्ड ग्लास भी दिया गया है. Itel City 300 5G में 6nm तकनीक पर बना Unisoc T8200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 4GB LPDDR4X रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में 10 5G बैंड और NRCA टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी है.

यह भी पढ़ें - सेंसर से मोटर तक, स्मार्ट फैन खुद कैसे एडजस्ट करता है अपनी स्पीड?

Android 16 Go Edition के साथ दूसरे फीचर्स

यह स्मार्टफोन Android 16 Go Edition पर चलता है. इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा भी मिलती है. इसके अलावा फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, USB Type-C पोर्ट, Bluetooth 5.0 और Wi-Fi 5 का सपोर्ट है. 

Itel City 300 5G की बैटरी और कैमरा

फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है. बॉक्स में चार्जर भी मिलता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें ऑटोफोकस वाला 13MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. रियर कैमरे से 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें - ब्राउजर के अंदर छिपी खामी कैसे बन सकती है खतरा? Chrome यूजर्स के लिए अलर्ट

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया
गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget