एक्सप्लोरर

हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी

माइक्रोसॉफ्ट सिक्योरिटी की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हयाते गैलॉट (Hayete Gallot) ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि कंपनियां अक्सर बाहरी साइबर हमलों से बचने पर ही ध्यान देती हैं.

कंपनियों के अंदर काम कर रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट्स बिना हैक हुए भी सुरक्षा के लिए बड़ा जोखिम पैदा कर सकते हैं. टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने कंपनियों को आगाह करते हुए कहा है कि जैसे-जैसे दफ्तरों में AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इन ऑटोनॉमस AI सिस्टम्स पर लगातार नजर रखना बेहद जरूरी हो गया है.

'एजेंटिक इनसाइडर' अंदर का नया खतरा

माइक्रोसॉफ्ट सिक्योरिटी की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हयाते गैलॉट (Hayete Gallot) ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि कंपनियां अक्सर बाहरी साइबर हमलों से बचने पर ही ध्यान देती हैं. वे अपने सिस्टम के अंदर काम कर रहे AI एजेंट्स पर आंख मूंदकर भरोसा कर लेती हैं, जो कि खतरनाक साबित हो सकता है.

गैलॉट के मुताबिक, "AI एजेंट्स का व्यवहार अनिश्चित होता है. माहौल बदलते ही ये अपना तरीका बदल लेते हैं. हैक न होने के बावजूद भी ये अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए दूसरे AI एजेंट्स के साथ मिलकर काम कर सकते हैं और मनमानी कर सकते हैं."

क्यों बढ़ रहा है जोखिम?

आजकल AI एजेंट्स के पास कंपनियों का सीक्रेट और संवेदनशील डेटा, जरूरी टूल्स और सिस्टम्स का एक्सेस होता है. वे खुद फैसले लेते हैं और बिजनेस के बड़े कामों को संभालते हैं.

माइक्रोसॉफ्ट ने इन एजेंट्स को 'एजेंटिक इनसाइडर' यानी अंदरूनी खतरा का नाम दिया है. कंपनी का कहना है कि इन AI सिस्टम्स को अक्सर जरूरत से ज्यादा अधिकार दे दिए जाते हैं, जिससे सिक्योरिटी रिस्क काफी बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें: घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित

कैसे मिलेगी इस खतरे से राहत?

माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि इस खतरे से बचने के लिए AI एजेंट्स के पहचान, अधिकारों, डेटा और नेटवर्क पर 24 घंटे रियल-टाइम नजर रखनी होगी.

इस समस्या को हल करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने अपने 'प्रोजेक्ट पर्सेप्शन' (Project Perception) का जिक्र किया. इसके तहत कंपनी 'गार्डियन एजेंट्स' (Guardian Agents) का इस्तेमाल करेगी. ये गार्डियन एजेंट्स दूसरे AI एजेंट्स की हर हरकत पर नज़र रखेंगे और खतरा दिखते ही उन्हें रोक देंगे. माइक्रोसॉफ्ट ने इस बात पर भी जोर दिया कि AI मॉडल कोई फैसला क्यों ले रहा है, इसे समझना सुरक्षा के लिए सबसे जरूरी है.

यह भी पढ़ें: 15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
Advertisement

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget